---Advertisement---

Hyundai i20 2026: सेफ्टी की भरमार और माइलेज भी दमदार, इस 6 लाख की हैचबैक कार को क्यों खरीदना चाहिए?

Hyundai i20 : हुंडई i20 हैचबैक कार की कीमतों में कटौती कर दी गई है। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए सभी वेरियंट में 6 एयरबैग जोड़े गए हैं। इसकी एक्श शोरुम कीमत 5.99 लाख रुपए है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 6, 2026 5:09 अपराह्न

Hyundai i20 2026
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai i20 2026:  हुंडई i20 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक गाड़ियों में गिनी जाती है। इसकी वजह बजट कीमत में प्रीमियम फीचर्स देना है। अपने ग्राहकों की इसी बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसमें 6 एयरबैग जोड़े हैं। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसके साथ ही इसकी कीमत में भी कटौती कर दी गई है। नई हुंडई i20 को 5.99 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है।  इस 5 सीटर कार में नए फीचर्स जुड़ने और कीमत घटने से यकीनन इसकी सेल में इजाफा होगा।

Hyundai i20 2026 की कीमतों में हुई कटौती

हुंडई i20 के Era, Magna Executive और Magna वेरियंट की कीमतों में कटौती कर दी गई है। इन्हें 5.99 लाख की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।इसकी ऑन रोड कीमत 6.81 लाख से लेकर 13.18 लाख तक है। 

हुंडई i20 हैचबैक कार के सेफ्टी फीचर्स

हुंडई i20 कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग , एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , आपातकालीन स्टॉप सिग्नल और डे एंड नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर जैसी तमाम सारी खूबियां दी गई हैं। इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार की सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इस कार में लेवल-1 ADAS के फीचर्स मिल रहे हैं।

हुंडई i20 का इंजन, परफॉर्मेस और माइलेज

इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। जो कि, 83 PS (61 kW) @ 6,000 rpm पावर और 114.7 Nm @ 4,200 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल / ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। ये 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। इसके साथ ही 160 किमी/घंटे की स्पीड से लैस है। इसमें सामान रखने के लिए 311 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Hyundai i20 5 सीटर कार के स्मार्ट फीचर्स

Hyundai i20 के स्मार्ट फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 8, 2026

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026

TVS iQube Electric Scooter

मार्च 7, 2026

Upcoming Electric Car in 2026

मार्च 7, 2026

Mahindra BE.07

मार्च 7, 2026