---Advertisement---

5 New Tata Cars 2026: पंच से लेकर सफारी EV तक, जानिए कब आएगी कौन सी गाड़ी, तैयार रखिए बजट; मार्केट में धूम मचाएगी Tata

5 New Tata Cars 2026: इस साल के आखिर तक टाटा की 5 दमदार कारें भारतीय बाजार में मिल सकती हैं। इसमें पंच ईवी फेसलिफ्ट और सफारी ईवी समेत कई धाकड़ गाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2026 12:41 अपराह्न

5 New Tata Cars 2026
Follow Us
---Advertisement---

5 New Tata Cars 2026: साल 2026 का पहला महीना जनवरी टाटा मोटर्स के लिए काफी बढ़िया रहा। टाटा के मुताबिक, जनवरी 2026 के दौरान कंपनी ने सबसे अधिक गाड़ियों की सेल दर्ज की। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि देसी वाहन कंपनी टाटा इस साल काफी धूम मचा सकती है। कार निर्माता इस साल अपनी 5 इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में उतार सकती है।

5 New Tata Cars 2026: टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा पंच इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट को इस साल बाजार में लाने की संभावना है। इसमें पहले से अधिक बोल्ड डिजाइन और दमदार प्लेटफॉर्म देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें 400 से 600 किलोमीटर की धांसू रेंज का अनुभव आने की उम्मीद है। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स समेत कई एडवांस खूबियों को जोड़ा जा सकता है।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स ने बीते साल सिएरा एसयूवी को लॉन्च किया था। ऐसे में अब इस साल सिएरा इलेक्ट्रिक गाड़ी को लाने की योजना है। बताया जा रहा है कि इसमें नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। गाड़ी के अंदर काफी मॉडर्न खूबियों को जोड़ने की संभावना है। कंपनी इसमें 500 किलोमीटर की रेंज आने की आशंका है। साथ ही हमेशा की तरह टाटा इसमें दमदार सेफ्टी स्पेक्स शामिल कर सकती है।

टाटा सफारी ईवी

कार कंपनी टाटा सफारी ईवी को इस साल मार्केट में दमदार और लुभावने लुक के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 3 रो यानी बैठने के लिए 7 सीटिंग क्षमता मिल सकती है। ऐसे में बड़ी फैमिली के लिए यह एसयूवी काफी आरामदायक साबित हो सकती है। इसमें 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज और क्विक चार्जिंग की सुविधा मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें कई आलीशान सुरक्षा खूबियों को जोड़ सकती है।

टाटा अल्ट्रोज ईवी

इसके अलावा, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा अल्ट्रोज ईवी गाड़ी एक सिटी राइड के लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है। इसमें 400 किलोमीटर की रेंज के साथ कई आकर्षक खूबियों को शामिल करने की योजना है। इस प्रीमियम हैचबैक गाड़ी में सेफ्टी और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। ऐसे में कई दमदार फीचर्स को जोड़ने की उम्मीद है।

टाटा अविन्या ईवी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार कंपनी अपनी आगामी टाटा अविन्या ईवी को प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है। इसमें एकदम नया डिजाइन और कई यूनिक एडवांस फीचर्स को जोड़ने की आशंका जताई गई है। इसमें 700 किलोमीटर से अधिक की रेंज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए कई खूबियों को लाने की उम्मीद है।

5 नई टाटा कारें 2026 में मचा सकती हैं तहलका

कई अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा की आगामी 5 इलेक्ट्रिक कारों को इस साल के आखिर तक मार्केट में उतारने की प्लानिंग है। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी आगामी इलेक्ट्रिक कार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026