---Advertisement---

Hyundai i20 Facelift: धमाकेदार अंदाज में लॉन्च हुई Hyundai i20 Facelift, फीचर्स देख तुरंत बन जाएगा खरीदने का मूड

Hyundai i20 Facelift: इस गाड़ी को 6.99 लाख रुपये की शुरूआती (एक्सशोरूम) कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कई फीचर्स नए जोड़े गए हैं जबकि कुछ फीचर्स को बरकरार रखा गया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 8, 2023 1:22 अपराह्न

Hyundai i20 Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai i20 Facelift: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हुंडई ने Hyundai i20 Facelift को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक को 6.99 लाख रुपये की शुरूआती (एक्सशोरूम) कीमत पर उतारा गया है। नए वर्जन में फ्रंट और रियर बंपर को थोड़ा अपग्रेड किया है और इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। हम यहां इसी गाड़ी के बारे में आपको बताने वाले हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं इसके फीचर्स और खासियतों के बारे में।

Hyundai i20 Facelift का इंजन

Hyundai i20 Facelift में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 83एचपी की अधिकतम शक्ति और 115एनएम का पीक टॉर्क निकालने का सामर्थ्य रखता है। फेसलिफ्ट के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि हुंडई ने इस गाड़ी को लॉन्च करने के साथ ही 1.0 लीटर के पेट्रोल वेरिएंट को बंद कर दिया है। बता दें ये इंजन 7 स्पीड डीसीटी और 6 स्पीड iMT के साथ आता था।

Hyundai i20 Facelift के फीचर्स

हुंडई ने इस गाड़ी के इंटीरियर में बदलाव किए हैं। इसमें फीचर्स के तौर पर देखें तो एंबीयंट लाइटिंग, डूर आर्मरेस्ट और लैदरेट पैडिंग को बरकरार रखा गया है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉइड ऑटो के साथ एप्पल कार प्ले, 7 स्पीकर के साथ आने वाला Bose साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जर ज्यों के त्यों रखे गए हैं। इसमें सिंगल पैन सनरूफ और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फोन वगैरह चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट प्रदान किए गए हैं।

फीचर्स Hyundai i20 Facelift
इंजन1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन
शक्ति83एचपी की अधिकतम शक्ति
टॉर्क 115एनएम का पीक टॉर्क
ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन
सेफ्टी फीचर्स6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD की सुविधा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) ईत्यादि।

Hyundai i20 Facelift में सेफ्टी के लिहाज से हैं ये खुबियां

Hyundai i20 Facelift में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD की सुविधा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिवर्स पार्किंग सेंसर और ऑटोमेटिक हेडलेंप दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026