---Advertisement---

Hyundai की Mufasa Adventure SUV को क्यों बताया जा रहा Creta की कॉपी? फीचर्स को लेकर भी हो रही खूब चर्चा

Hyundai ने अपनी Mufasa Adventure SUV के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश कर दिया है और इसके प्रोडक्शन वर्जन को अप्रैल में शंघाई के एक ऑटो शो में डेब्यू किया जाएगा।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 28, 2023 2:52 अपराह्न

Hyundai Mufasa Adventure SUV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Mufasa Adventure SUV: साउथ कोरिया कार निर्माता कंपनी हुंडई अकसर अपनी दमदार कारों को बाजार में उतारती रहती है। कंपनी अपनी कारों की ग्लोबल लॉन्चिंग करती है। भारत में भी कंपनी ने अपना बज बना रखा है। ऐसे में अब कंपनी चीनी बाजार के लिए Hyundai Mufasa Adventure SUV का कॉन्सेप्ट लेकर आई है। इसे मार्च में पेश किया गया था और अप्रैल में Hyundai Mufasa Adventure SUV के प्रोडक्शन वर्जन को शंघाई ऑटो शो में पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अपडेट होकर और निखर जाएगी 2023 Maruti WagonR कार, धांसू फीचर्स के साथ जल्द देगी दस्तक

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि Hyundai ने अपनी मिड साइज SUV मुफासा को मार्च 2023 की शुरुआत में अनवील किया था। इसे चीनी बाजार के लिए अनवील किया गया है। इसके प्रोडक्शन वर्जन को अप्रैल 2023 में शंघाई ऑटो शो में पेश किया जा सकता है। इसे जून 2023 की तरफ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने Hyundai Mufasa Adventure SUV के ऑफ-रोड कॉन्सेप्ट वर्जन को शोकेस किया है। इसमें बेसिक वर्जन मुफासा ज्यादा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स, लुक और फीचर्स के बारे में।

कैसी होगी Hyundai Mufasa Adventure SUV कार

बता दें कि Hyundai Mufasa Adventure SUV की लंबाई 4475 मिमी हो सकती है। ऊंचाई 1686 मिमी हो सकती है और इसकी चौड़ाई 1850 मिमी हो सकती है। यह यूरोपीय देशों में बिकने वाली स्पोर्टेज के छोटे व्हीलबेस वर्जन की कार होगी। इसमें ग्राहकों को बड़ी ब्लैक फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Hyundai Mufasa Adventure SUV में मैटेलिक शेड में बड़ा फ्रंट बंपर और बोनट हैंडल जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा साइड प्रोफाइल में आर्मर-स्टाइल पैनेलिंग, मोटे व्हील आर्च, फंक्शनल रूफ रैक, ऑल टेरेन टायर्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। यह साइज में क्रेटा से थोड़ी बड़ी हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस पॉवरट्रेन से हो सकता है लैस

Hyundai Mufasa के प्रोडक्शन वर्जन में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है जो 158hp की मैक्सिमम पॉवर देगा। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि ये एक कॉन्सेप्ट मॉडल है और इसके फीचर या पॉवरट्रेन में बदलाव किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026