---Advertisement---

Hyundai Santro 2025: क्या प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ 4 लाख से कम में दोबारा एंट्री करेगी सेंट्रो? देखें लीक अपडेट्स

Hyundai Santro 2025: नई सेंट्रो को नए अपडेट्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसे किफायती कीमत में उतारा जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2025 1:06 अपराह्न

Hyundai Santro 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Santro 2025: कभी किफायती कीमत में सड़कों पर राज करने वाली हुंडई सैंट्रो को ग्राहकों के अभाव में कंपनी को बंद करना पड़ा था। ये एक बजट फ्रेंडली हैचबैक कार थी। जिसे शुरुआत में तो काफी सारा प्यार मिला लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार इस छोटी कार के वापसी आने की खबरें चल रही हैं। लीक अपडेट्स की मानें तो Hyundai अब Santro को प्रीमियम फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है। इस कार में 8-inch Touchscreen infotainment system, Apple CarPlay, Android Auto USB Port मिल सकती है। हुंडई सैंट्रो को लेकर खबर है कि, ये 3.8 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च हो सकती है।

Hyundai Santro 2025 में क्या मिल सकता है नया?

अभी तक हुंडई ने इस छोटी हैचबैक कार की वापसी पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऑटो मार्केट में हुंडई सैंट्रो के लीक फीचर्स खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि, ये कार Dual airbags, ABS EBD, rear parking sensors, reverse camera, hill-start assist जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ वापसी कर सकती है। खबरें तो यहां तक चल रही है कि, कंपनी इसे CNG और इलेक्ट्रिक वेरियंट में उतार सकती है। नई सेंट्रो के लुक में भी कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें एलईडी टेललाइट्स, स्पोर्टी बंपर के साथ सिग्नेचर कैस्केडिंग ग्रिल और स्वेप्ट-बैक एलईडी हेडलैंप को जोड़ा जा सकता है। इस कार को 3.8 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

हुंडई सेंट्रो 2025 का संभावित इंजन और अन्य फीचर्स

फीचर हुंडई सेंट्रो 2025
इंजन1.1-लीटर एप्सिलॉन इंजन मिल सकता है।
पावर/टॉर्क69 बीएचपी की पावर और 99 एनएम की टॉर्क दे सकती है।
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन / ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हो सकती है।
माइलेज20-30 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।

हुंडई सेंट्रो 2025 को लेकर दी गई ये जानकारी आधिकारिक नहीं है। लीक अपडेट्स में इस हैचबैक कार की वापसी को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026