---Advertisement---

Hyundai ला रही है 11 सीटर कार! खूबियां देख क्या Toyota Innova और Kia Carnival की बढ़ेगी दिक्कत?

Hyundai Staria 11 Seater: ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों को लाने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई मोटर्स का नाम भी शामिल है। अगर आपको भी हुंडई की कारे पसंद आती हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल हुंडई ...

Read more

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 27, 2023 10:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Staria 11 Seater: ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों को लाने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया की कार कंपनी हुंडई मोटर्स का नाम भी शामिल है। अगर आपको भी हुंडई की कारे पसंद आती हैं तो आपके लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल हुंडई एक ऐसी कार लाने की तैयारी कर रही है, जिसके आगे हर बड़ी कार पस्त हो जाएगी। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि हुंडई स्टारिया 11 सीटर (Hyundai Staria 11 Seater) क्षमता के साथ बाजार में दस्तक देगी।

Hyundai Staria 11 Seater का संभावित डिजाइन

आपने अभी तक 8 सीटर कार देखी होगी। मगर हुंडई की 11 सीटर कार एक अलग अनुभव देगी। बताया जा रहा है कि इस कार को मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) की तर्ज पर लाया जाएगा। इस कार का एक्सटीरियर डिजाइन एक नए लुक के साथ आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये कार 2 सीटों से लेकर 11 सीट कंवर्टेबल सिस्टम के साथ आ सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि इस कार का लुक एक बड़ी वैन की तरह होगा। ऐसे में इसका लुक काफी आकर्षित रखा जाने की संभावना है।

Hyundai Staria 11 Seater का अनुमानित इंटीरियर

हुंडई इस 11 सीटर कार में 11 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये कार कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में एंट्री ले सकती है। इस कार में 18 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।

Hyundai Staria 11 Seater में मिल सकता है ये पावरट्रेन

हुंडई की इस अपकमिंग कार को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें दो पावरट्रेन दिए जा सकते हैं। इसमें टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकता है। इतनी क्षमता के साथ ये हाई पावर और उच्च टॉर्क देगी। साथ ही इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है। इस कार को साल 2024 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर, सफारी, टोयोटा इनोवा और किआ कार्निवाल के साथ हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Leave a Comment