---Advertisement---

Hyundai Venue के बढ़े भाव, सस्ते में ज्यादा माइलेज के साथ इस SUV को खरीदें

Hyundai Venue: हुंडई वेन्यू की कीमत में कंपनी ने 20 हजार तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी जगह मारुति सुजुकी ब्रेजा को चुन सकते हैं। ये दोनों ही गाड़ियां कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। जो कि, अपने फीचर्स से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2026 2:17 अपराह्न

Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue: हुंडई वेन्यू कार भारत में हर महीने अच्छी खासी संख्या में बिक जाती है। ये एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जिसे स्पेशली शहर की सड़कों के लिए बनाया गया है। ये 5 सीटर कार अपने प्रीमियम फीचर्स, शानदार केबिन क्वालिटी के लिए जानी जाती है। हर महीने 12000 के आस-पास बिकने वाली ये गाड़ी अब महंगी हो गई है । अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो अब 20 हजार के आस-पास की अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर आप Hyundai Venue को नहीं खरीदना चाहते हैं तो इसका सबसे बड़ा कॉम्पटिटर Maruti Suzuki Brezza पर नजर डाल सकते हैं। मार्केट में ब्रेजा काफी बिकती है।

Hyundai Venue और Maruti Suzuki Brezza  कॉम्पैक्ट SUV की कीमत में फर्क

हुंडई वेन्यू के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में  में 5200 से  लेकर 20000 तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके टॉप वेरियंट HX5 1.2L Petrol MT पर 20 हजार रुपए बढ़े हैं। हुंडई के दाम बढ़ने के बाद इसकी ऑन रोड कीमत ऑन-रोड कीमत 9.07 लाख से शुरू होकर 18.61 लाख के आस-पास तक पहुंच गई है। आपको बता दें, मारुतु सुजुकी ब्रेजा गाड़ी की ऑन रोड कीमत 9.08 लाख से लेकर 16.14 लाख के आस-पास है। अगर आप वेन्यू नहीं खरीदना चाहते हैं तो ब्रेजा ले सकते हैं। क्योंकि दोनों की कीमत में मामूली सा फर्क है।

मारुतु सुजुकी ब्रेजा का इंजन, माइलेज और सेफ्टी सहित अन्य फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza फीचर्स
इंजनमारुति सुजुकी ब्रेजा को कंपनी ने 1.5-लीटर के K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा हुआ है।
पावर/टॉर्क101.65 bhp @ 6000 rpm की पावर और 136.8 Nm @ 4400 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।
माइलेजइसका पेट्रोल वेरियंट 19.80 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। वहीं, सीएनजी 25.51 किमी/किलोग्राम का माइलेज दे सकता
है
स्पीड170 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
ब्रेकडिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं, इमरजेंसी ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ EBD स्टैंडर्ड दिया गया है।
स्मार्ट फीचर्समारुति ने ब्रेजा में Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन दी है। इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ रिमोट AC कंट्रोल दिया है। वहीं, सुजुकी कनेक्ट से 40+ फीचर्स जोड़ सकते हैं। गाड़ी की लाइव लोकेशन के लिए व्हीकल ट्रैकिंग और डायग्नोस्टिक्स जैसे तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए ADAS के साथ 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026