---Advertisement---

Suzuki e Sky इलेक्ट्रिक कार की रेंज ही नहीं ये 3 फीचर्स भी हैं बेहद स्पेशल, जानें ईवी की कीमत

Suzuki e Sky Electric Car: सुजुकी ई स्काई इलेक्ट्रिक कार जापान में लॉन्च कर दी गई है। इसमें कंपनी कई प्रीमियम और हैवी फीचर्स दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2026 5:15 अपराह्न

Suzuki e Sky Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki e Sky Electric Car: इलेट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच सुजुकी ने अपनी बेहद प्रीमियम मगर छोटी इलेक्ट्रिक कार सुजुकी ई स्काई को लॉन्च कर दिया है। अभी मार्केट ने इसे सिर्फ जापान में उतारा गया है। बहुत जल्द ये भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में आ सकती है। इस ईवी में लंबी रेंज ही नहीं बल्कि कई स्मार्ट फीचर्स भी मिल रहे हैं। जो इसे स्पेशल बनाते हैं। इस कार का लुक हो या फिर फीचर्स सभी लग्जरी हैं।

Suzuki e Sky Electric Car की बैटरी , रेंज और परफॉर्मेंस

सुजुकी ई स्काई कार की सबसे बड़ी खासियत पर नजर डालें को कंपनी ने इसमें 310 किलोमीटर की रेंज दी है। इसमें 26 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी है। ये कार डीसी चार्जर से 25 मिनट में  80% तक कार को चार्ज कर सकती है। सर्दियों में गाड़ी में हीटर चलाने के बाद भी इसकी बैटरी ज्यादा खर्च नहीं होगी। क्योंकि इसमें स्मार्ट विंटर हीटिंग की सुविधा मिल रही है। इसमें 64 bhp की पावर जनरेट करने वाली मोटर मिल रही है।

सुजुकी ई स्काई ईवी के इंटीरियर में क्या मिल रहा यूनिक?

सुजुकी ई स्काई इलेक्ट्रिक कार में कंपनी 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दे रही है। जिसके कारण ये बेहद हाईटेक दिखती है। इसका ऐप-बेस्ड नेविगेशन गाड़ी को सही मैप दिखाता है। इसका स्पेस-सेविंग इंटीरियर यात्रियों और ड्राईवर को आरामदायक यात्रा देता है। इस इलेक्ट्रिक कार की मदद से अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें ‘व्हीकल-टू-लोड’ फीचर की सुविधा मिल रही है।

कितनी सुरक्षित है सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक कार?

सुजुकी की ये नई इलेक्ट्रिक कार काफी सुरक्षित है। इसमें ADAS लेवल की सेफ्टी मिल रही है। इसके साथ ही  इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल-होल्ड कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई सारे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। भारी ट्रैफिक में ड्राईवर को एक्सीलेटर को बार-बार दबाने की समस्या से बचाने के लिए ‘Easy Drive Pedal’ की सुविधा मिल रही है। बैटरी को ब्रेक लगते ही बैटरी चार्ज करने के लिए रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिल रही है। इसमें कंपनी ने 14-इंच के फोर-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए हैं। जिसके कारण ये बेहद अट्रेक्टिव लगती है। इस गाड़ी को आसानी से मुश्किल रास्तों में मोड़ा जा सकता है।

Suzuki e Sky Electric Car की कीमत

सुजुकी ई स्काई ईवी को जापान में 20 से 22 लाख के आस-पास कीमत में पेश किया गया है। वहीं, भारत में अगर ये लॉन्च होती है तो ये 10 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में आ सकती है। भारत में इसका मुकाबला MG Comet EV और Tata Tiago EV जैसी कारों से हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now