---Advertisement---

Kawasaki की VulcanS और Ninja400 समेत कई बाइक्स को सस्ते में घर लाने का बढ़िया मौका, जल्दी उठाएं ऑफर का फायदा

Kawasaki: क्या आप कावासाकी की बाइक लेने की सोच रहे हैं, अगर हां तो आपको अभी कावासाकी की बाइक खरीदनी चाहिए। जानें क्या है कावासाकी का डिस्काउंट ऑफर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 6, 2024 3:07 अपराह्न

Kawasaki
Follow Us
---Advertisement---

Kawasaki: दमदार बाइक्स के लिए मशहूर कावासाकी (Kawasaki) कंपनी अपनी कई मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में बेचती है। ऐसे में अगर आप कावासाकी की नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास इससे बेहतरीन मौका नहीं हो सकता है। दरअसल कावासाकी इंडिया अपनी कई स्टाइलिश और शानदार बाइक्स पर बढ़िया डिस्काउंट दे रही है। कंपनी Good Times Voucher के तहत कई बाइक को उनकी कीमत से कम दाम पर बेच रही है।

Kawasaki दे रही शानदार डिस्काउंट

आपको बता दें कि कावासाकी का ये ऑफर 31 जनवरी 2024 तक और स्टॉक मौजूद रहने तक जारी रहेगा। कावासाकी इंडिया Kawasaki VulcanS, Kawasaki Ninja650, Kawasaki Versys650 और Kawasaki Ninja400 बाइक पर तगड़ी छूट दे रही है।

Kawasaki VulcanS पर बढ़िया डील

Kawasaki VulcanS बाइक पर 60 पर हजार रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है। इस बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक और 649cc का इंजन और 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 710000 रुपये है।

Kawasaki Ninja650 को कम कीमत पर खरीदें

Kawasaki Ninja650 पर 30 हजार रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक और 649cc का इंजन मिलता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 716000 रुपये है।

Kawasaki Versys650 की खास डिटेल

Kawasaki Versys650 पर 20 हजार रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। इस बाइक में 21.4 लीटर का फ्यूल टैंक और 649cc का इंजन आता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसकी एक्सशोरूम कीमत 777000 रुपये है।

Kawasaki Ninja400 पर छूट

Kawasaki Ninja400 बाइक पर 40 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक और 399cc का इंजन मिलता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसकी एक्सशोरूम कीमत 524000 रुपये है।

आपको बता दें कि यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। कावासाकी का ये डिस्काउंट ऑफर हर शहर के हिसाब से अलग हो सकता है। साथ ही स्टॉक के आधार पर बदल भी सकता है। कावासाकी की बाइक पर मिल रहे ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने शहर के नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026