---Advertisement---

Kawasaki KX327: पहाड़ों से लेकर सड़कों पर रेस लगाने वालों के लिए आ रही स्पेशल बाइक, कावासाकी की प्रीमियम बाइक के फीचर्स- इंजन देख हार जाएंगे दिल

Kawasaki KX327 : कावासाकी KX327 एक हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम ऑफ-रोड मोटरसाइकिल है, जिसे विशेष रूप से एडवेंचर और रेसिंग के दीवानों के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसे इंटरनेशनल मार्केट में रिवील कर दिया गया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2026 5:57 अपराह्न

Kawasaki KX327
Follow Us
---Advertisement---

Kawasaki KX327: कावासाकी ने इंटरनेशल मार्केट में एक बेहद खास मोटरसाइकिल को पेश कर दिया है. कावासाकी KX327 रेसिंग और ऑफरोडिंग करने वालों के लिए परफेक्ट है. ये एक हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल है. इसमें 327cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड 2-स्ट्रोक इंजन मिल रहा है. ये सिर्फ एक बटन दबाते ही स्टार्ट हो जाएगी. इसे कंपनी ने कीचड़, रेत, पहाड़ों और पत्थरों पर चलने के लिए डिजाइन किया है. ये बहुत ही हल्की मोटरसाइकिल है. हर मौसम और ऊंचाई पर बेहतरीन माइलेज और स्मूथ पावर देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन मिल रहा है.ये बाइक कॉलेज, ऑफिस या हाईवे पर चलाने के लिए के लिए नहीं है. इसमें हेडलाइट, इंडिकेटर, हॉर्न और नंबर प्लेट नहीं होती होती है. इसे सिर्फ प्राइवेट प्लेस पर चलाया जा सकता है. बाइक को सीख रहे लोगों के लिए नहीं है. इसका 2-स्ट्रोक पावर डिलीवरी बेहद आक्रामक होता है.

Kawasaki KX327 बाइक का इंजन, माइलेज , स्पीड और अन्य फीचर्स

Kawasaki KX327फीचर्स
इंजन327cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 2-स्ट्रोक इंजन मिल रहे हैं. ये इलेक्ट्रिक स्टार्ट बटन से स्टार्ट हो जाती है.
माइलेज15 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है.
ब्रेक270mm की पेटल डिस्क और रियर में पेटल डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं.
स्पीड125 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है.
खास फीचर्सझटकों से बचाने के लिए यूनी-ट्रैक मोनोशॉक सस्पेंशन मिल रहा है.
टायरप्रीमियम डनलप जियोमैक्स ऑफ-रोड टायर्स दिए गए हैं.
ट्रैक मोडमैपिंग कपलर से अलग-अलग ट्रैक पर बाइक को दौड़ाया जा सकता है.

 

कावासाकी KX327  बाइक भारत में कब लॉन्च हो सकती है?

Kawasaki KX327 भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. ये एक मोटोक्रॉस ऑफ-रोड  रेसिंग बाइक है, जिसे सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं होती है. फिलहाल भारतीय राइडर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026