---Advertisement---

TVS Jupiter 125 पहले से ज्यादा हुआ स्मार्ट, खरीदने का प्लान है तो जानें बड़े अपडेट

TVS Jupiter 125: टीवीएस जुपिटर 125 को कई बड़े बदलावों के साथ मार्केट में पेश किया गया है। अगर आप कोई स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये अच्छा विकस्प साबित हो सकता है। जानें स्कूटर में क्या नया मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2026 1:05 अपराह्न

TVS Jupiter 125
Follow Us
---Advertisement---

TVS Jupiter 125:  अगर आप किसी अच्छे स्कूटर को लेने का प्लान कर रहे हैं तो, टीवीएस जूपिटर 125 के अपडेट वर्जन को खरीद सकते हैं। अभी हालहि में कंपनी ने अपने पेट्रोल स्कूटर में कुछ बड़े अपडेट किए हैं। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा स्मार्ट और हाईटेक हो गया है। इसे सिर्फ नए कलर्स ही नहीं बल्कि कुछ नए फीचर्स के साथ भी पेश किया गया है। टीवीएस जुपिटर 125 फैमिली और यूटिलिटी स्कूटर है। ये अपनी स्मूथ राइड और ज्यादा माइलेज के लिए जाना जाता है। इसके बड़े बूट स्पेस में ज्यादा समान रख सकते हैं।

नए TVS Jupiter 125  स्कूटर में क्या हुए बड़े बदलाव?

टीवीएस जुपिटर 125 स्कूटर के सबसे बड़े बदलावों पर नजर डालें तो इसमें पहली बार दो नए ट्राई-टोन कलर ऑप्शंस आइवरी मैट कॉपर ब्रॉन्ज और आइवरी एलीट ग्रीन रंग मिल रहा है। स्कूटर में फोन की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए SmartXonnect मिल रहा है। इसमें नई सीट को जोड़ा गया है। पैर रखने वाली जगह के कलर बदल दिए गए हैं। जिसके कारण ये अंदर से कार की तरह दिखता है। इसमें कपनी पहली बार TVS iGO Assist दे रही है। ये स्मार्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक पर चलता है। जिसके कारण इसकी परफॉर्मेंस में इलेक्ट्रिक पावर को जोड़ दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर ट्रैफिक में ईवी की तरह काम करती है। ये टॉर्क को 11.1 Nm बढ़ा देती है। ये ऑटोमैटिक स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम से लैस है जो अपने आप ही ट्रैफिक में रुक जाता है। कंपनी इसमें 24.8 cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दे रही है।नया जुपिटर स्कूटर 57kmpl तक का माइलेज दे सकता है। लंबे सफर के लिए ये अच्छा विकल्प है।

टीवीएस जुपिटर 125 के अपडेट वर्जन की ऑन रोड कीमत

टीवीएस जुपिटर 125 में अपडेट होने से इसकी कीमत में लगभग 1000 की बढोतरी हुई है। नए जुपिटर की ऑन रोड कीमत 1 लाख से लेकर 1.13 लाख के आस-पास ऑन रोड जा सकती है। मार्केट में इसे Drum-Alloy , डिस्क . ड्युअल टोन और SmartXonnect जैसे वेरियंट में लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत फीचर्स और सुविधा के हिसाब से भिन्न हो सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवी 125 , सुजुकी एक्सेस 125 और हीरो डेस्टिनी 125 जैसे स्कूटर्स से है।

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026

Citroen eC3 X EV

जून 3, 2026