Suzuki Burgman 150: सुजुकी बर्गमैन 150 स्कूटर बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके मई 2026 तक पेश होने की प्रबल संभावनाएं हैं। अगर आप भी किसी पेट्रोल स्कूटर को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी इसमें 149cc का इंजन दे सकती है। वहीं, कई पावरपुल स्मार्ट फीचर्स भी दे सकती है।ये एक प्रीमियम मैक्सी स्कूटर बताया जा रहा है। जिसमें डुअल-चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है।
Suzuki Burgman 150 स्कूटर का इंजन, माइलेज सेफ्टी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
सुजुकी बर्गमैन 150 स्कूटर में कंपनी 149cc का सिंगल-सिलेंडर 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन दे सकती है। ये इंजन 14.4 PS @ 8,500 rpm की पावर और 14.2 Nm @ 6,500 rpm टॉर्क को जनरेट कर सकता है। इंजन को गर्म होने बचाने के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। जिसके कारण इसे लंबी दूरी तक ले जाया जा सकता है। ये स्कूटर 115 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। वहीं, लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 35 से 40 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है। इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। खबरों की मानें तो कंपनी इस सेगमेंट में पहली बार डुअल-चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम दे सकती है। खराब रास्तों में हादसों से बचाने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है। वहीं, सामान रखने के लिए 25 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है। इसमें कंपनी 14 इंच के अलॉय व्हील्स दे सकती है।
सुजुकी बर्गमैन स्कूटर के संभावित स्मार्ट फीचर्स
सुजुकी बर्गमैन स्कूटर में कंपनी फुल कलर TFT डिजिटल डिस्प्ले दे सकती है। ये तेज धूप में भी दिखेगी। ब्लूटूथ कनेक्टिविटि के जरिए फोन को इससे कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी स्क्रीन पर मैप और राइडिंग डिटेल्स मिल सकती है। वहीं, कॉल, मैसेज और वाट्सऐप मैसेज अलर्ट भी स्क्रीन पर देखने को मिलेंगे। ये स्कूटर की-लैस हो सकता है।सिर्फ बटन दबाने से स्कूटर ऑन-ऑफ हो सकता है। फोन को चार्ज करने के लिए टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है।
Suzuki Burgman 150 स्कूटर की संभावित लॉन्चिग और अनुमानित कीमत
सुजुकी बर्गमैन 150 स्कूटर को कंपनी 2026 के अंत तक पेश कर सकती है। वहीं, इसकी अनुमानित एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख से लेकर 1.60 लाख के आस-पास हो सकती है। ये स्कूटर मार्केट में पहले से मौजूद Suzuki Burgman Street 125 का अपडेट बताया जा रहा है। लॉन्च के बाद ओटो मार्केट में इसका मुकाबला Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और TVS Ntorq 150 जैसे स्कूटर से होगा।






