---Advertisement---

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter की रेंज के आगे फेल है बाइक! खरीदने से पहले जानें अनेक खूबियां

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter: अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी रेंज देता है। इसकी सेल इसी साल 2026 से शुरु हो सकती है। अगर आप किसी ईवी को लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 4:25 अपराह्न

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter:  पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बढ़ते प्रदूषण के कारण अचानक से मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ गई है। यही कारण है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक ईवी को पेश कर रही है। ग्राहकों के द्वारा सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदे जा रहे हैं। अगर आप भी लेने की सोच रहे हैं तो अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स पर नजर डाल सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग 5 मार्च 2025 को हुई थी। लेकिन जुलाई 2026 तक ये सेल के लिए मार्केट में उपलब्द हो सकता है। ये एक देसी कंपनी का ईवी है। जिसकी रेंज किसी बाइक या फिर इलेक्ट्रिक कार से कम नहीं है। लंबे सफर के लिए ये ईवी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये एक मैक्सी लुक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X जैसे ईवी स्कूटर्स से है।

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter की ऑन रोड कीमत

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत 1.52 लाख से लेकर 2.10 लाख के आस-पास है। विभिन्न राज्यों और शहरों में ये कीमत भिन्न हो सकती है। मार्केट में ये तीन बैटरी वेरियंट में मौजूद हैं। इसे कंपनी ने 3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया है। बैटरी की परफॉर्मेंस के आधार पर इसका प्राइज अलग-अलग रखा गया है।

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट इलेक्ट्रिक की बैटरी, रेंज, सेफ्टी फीचर्स और अन्य पावरफुल स्पेसिफिकेशन

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter स्पेसिफिकेशन
टीएफटी डिस्प्ले7-इंच टीएफटी डिस्प्ले पर ब्लूटूथ को कनेक्ट किया जा सकता है। स्कूटर की स्क्रीन पर मैप, नोटिफिकेशन और बैटरी जैसी कई सारी जानकारी ली जा सकती है।
टायर14 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए कार की तरह ADAS मिलता है। हादसे से बचाने के लिए ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑम्निसेंस मिरर और हैप्टिक अलर्ट की खूबी मिलती है। डैश कैम हादसे को रिकॉर्ड करता है।
ब्रेकड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं।
बैटरी और रेंज6 kWh बैटरी 261 किमी की लंबी रेंज दे सकती है।
चार्जिंगबैटरी चार्ज होने में 6 घंटे तक का समय लग सकता है।
टॉप स्पीड125 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026

Kia Sonet Facelift

जून 16, 2026