---Advertisement---

Kia Carens Clavis फैमिली के लिए बेस्ट SUV! दमदार इंजन और माइलेज के अलावा ये 3 खूबियां खरीदने पर कर सकती हैं मजबूर, जानें डिटेल

Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस क्लैविस SUV फैमिली के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस कार में दमदार इंजन और माइलेज के अलावा 3 धाकड़ खूबियां दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 25, 2025 5:42 अपराह्न | Updated: मई 25, 2025 11:07 अपराह्न

Kia Carens Clavis
Follow Us
---Advertisement---

Kia Carens Clavis: किआ मोटर्स ने हाल ही में किआ कैरेंस क्लैविस एसयूवी को लॉन्च किया है। इस एसयूवी में एक से बढ़कर एक खूबियां देखने को मिलती हैं। अगर इसके स्टाइल की बात करें, तो इसके फ्रंट और रियर में नए बंपर जोड़े गए हैं। आगे की तरफ थ्री पॉड LED हैडलैंप, रियर में LED लाइटबार, नई LED टेललाइट, रेक्टेंग्युलर एयर डैम, LED DRLs दिए गए हैं। कार में 17 इंच के अलॉय व्हील्स सम्मिलित किए गए हैं। इसके साथ एसयूवी के इंटीरियर में नया अपहोल्स्ट्री और लेआउट दिया गया है।

किआ कैरेंस क्लैविस की ये 3 स्पेसिफिकेशन्स बनाती हैं इसे दमदार SUV

वहीं, अगर किआ कैरेंस क्लैविस एसयूवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें काफी भारी भरकम टेक मिलते हैं। Kia Carens Clavis Specifications के तहत इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, फ्रंट में वेटिलेटिड सीट्स, 8 स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नया कंसोल एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा आती है।

इसके अलावा कार मेकर ने इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए भी कई हाईटेक फीचर्स जोड़े हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सिस्टम, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और लेवल -2 ADAS सुइट मिलता है। ADAS सुइट में ईएसपी, वीएसएम, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट और टीपीएमएस जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Kia Carens Clavis Mileage

फेमस कार मेकर ने किआ कैरेंस क्लैविस एसयूवी में 1.5 लीटर NA पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया है। यह 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन आता है। ‘Carwale’ के मुताबिक, किआ कैरेंस क्लैविस की माइलेज 15.95 से 19.54KMPL पेट्रोल वेरिएंट में रह सकती है।

स्पेक्सकिआ कैरेंस क्लैविस
इंजन1.5 लीटर
पावर157bhp
टॉर्क253nm
ट्रांसमिशनमैन्युअल- ऑटोमैटिक
माइलेज15.95 से 19.54KMPL पेट्रोल

Kia Carens Clavis Price

अगर आप किसी फैमिली एसयूवी को खोज रहे हैं, तो किआ कैरेंस क्लैविस कार पर विचार कर सकते हैं। किआ कैरेंस क्लैविस की कीमत 1149900 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026