---Advertisement---

Kia Carens vs Maruti Suzuki XL6: सेफ्टी के लिहाज से किस कार को खरीदना होगा सही फैसला? डीलर के पास जानें से पहले पढ़ें कंपेरिजन

Kia Carens vs Maruti Suzuki XL6: किआ मोटर्स और मारुति की इस कार में से कौन सी गाड़ी में मिलते हैं ज्यादा बेहतर सेफ्टी फीचर्स। एक बार जरूर जानें दोनों कारों में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 2, 2024 11:30 पूर्वाह्न

Kia Carens vs Maruti Suzuki XL6
Follow Us
---Advertisement---

Kia Carens vs Maruti Suzuki XL6: साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस नए साल के साथ कई लोग नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे होंगे। अगर आप भी किसी शानदार एसयूवी को खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल से आपको मदद मिल सकती है। हम यहां पर किआ मोटर्स और मारुति सुजुकी की दो कारों Kia Carens vs Maruti Suzuki XL6 के मध्य अंतर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।

Kia Carens में दी गई हैं ये खूबियां

किआ मोटर्स की इस एसयूवी में कमाल के डिजाइन के साथ जबरदस्त खूबियां दी गई हैं। कार में 2780mm का व्हीलबेस दिया गया है। कार में एलईडी हैडलैंप, एलईडी फॉग लैंप और नई पेंट स्कीम दी गई है। गाड़ी में ड्यूल टोन थीम के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, फ्रंट वेंटीलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर और 8 स्पीकर के साथ बोस साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में स्काई लाइट सनरुफ और 16 इंच के क्रिस्टलकट डॉयमंड अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Kia Carens के सेफ्टी फीचर्स

गाड़ी में 6 एयरबैग्स के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। इस कार में 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसमें IMT यूनिट के साथ 7 स्पीड DCT यूनिट दी गई है। इस कार को ग्लोबल NCAP में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1044900 रुपये है।

Maruti Suzuki XL6 की दमदार स्पेसिफिकेशन्स

मारुति की इस कार में बोल्ड फ्रंट ग्रिल के साथ एक्स बार एलिमेंट दिया गया है। ड्यूल टोन बॉडी कलर, एलईडी हैडलैंप और एलईडी टेललैंप दिया गया है। गाड़ी का व्हीलबेस 2740mm है और 209 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ काफी खास लुक दिया गया है।

Maruti Suzuki XL6 में सेफ्टी खूबियां

गाड़ी में सेफ्टी के लिए एबीएस, एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटर, 4 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन भी मिलता है। इस कार को ग्लोबल NCAP में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।इसकी एक्सशोरूम कीमत 1156000 रुपये है।

इस न्यूज में सिर्फ सूचना देने के लिए दोनों कारों की डिटेल दी गई है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपनी पसंद के साथ अपने बजट का ध्यान रखें। आप किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026