---Advertisement---

चंद दिनों में बदल गई 8 लाख से कम कीमत वाली इस SUV की किस्मत, ADAS फीचर से लैस गाड़ी के लिए टूट पड़े ग्राहक

Kia Sonet: इंडियन कार मार्केट में दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) की अच्छी पकड़ बन चुकी है। जी हां, किआ मोटर्स ने अपनी शानदार कारों के दम पर ग्राहकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि लोग किआ की गाड़ियों को काफी पसंद कर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2024 1:38 अपराह्न

Kia Sonet
Follow Us
---Advertisement---

Kia Sonet: इंडियन कार मार्केट में दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) की अच्छी पकड़ बन चुकी है। जी हां, किआ मोटर्स ने अपनी शानदार कारों के दम पर ग्राहकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है।

यही वजह है कि लोग किआ की गाड़ियों को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल जनवरी 2024 में किआ सोनेट (Kia Sonet) एसयूवी ने अपनी सेल से हर किसी को हैरान कर दिया है। ये कार भारतीय कार बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली किआ कार बन गई है।

Kia Sonet की धमाकेदार सेल

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2024 में किआ मोटर्स की कारों की कुल बिक्री 23769 यूनिट रहा था। यहां पर खास बात ये है कि जिस कार की दिसंबर 2023 में सिर्फ 10 यूनिट बिकी थी, उस एसयूवी ने जनवरी 2024 में धमाल मचा दिया।

जी हां, किआ सोनेट कार पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया और 11 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हो गई। किआ के अनुसार, किआ सोनेट की जनवरी 2024 के दौरान 11530 यूनिट की बिक्री हुई। किआ सेल्टॉस की जनवरी 2024 के दौरान 6391 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, किआ कैरेंस की 5848 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Kia Sonet
Kia Sonet

Kia Sonet के वेरिएंट्स और कलर डिटेल

किआ सोनेट 7 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+ और X-Line शामिल है। साथ ही मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर विकल्पों के साथ आती है। मोनोटोन शेड्स में स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, इंपीरियल ब्लू, क्लियर व्हाइट, प्यूटर ऑलिव और मैट ग्रेफाइट शेड शामिल हैं। वहीं डुअल-टोन कलर में ब्लैक रूफ के साथ इंटेंस रेड और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल शामिल है।

Kia Sonet के फीचर्स

इंजन1.2 लीटर
पावर82bhp
टॉर्क115nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल

किआ सोनेट फेसलिफ्ट में शानदार एक्सटीरियर दिया गया है। कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेफ्टी के लिए ADAS लेवल-1 सुइट दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर का NA पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 82bhp की ताकत और 115nm का टॉर्क देता है। इसके साथ ही इस कार में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 7.99 लाख से लेकर 15.69 लाख रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026