क्या किफायती दाम में एंट्री लेगी Kia Syros EV? कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक को स्पेशल बनाएंगे ये फीचर्स; सिंगल चार्ज पर मिल सकती है धाकड़ रेंज

Kia Syros EV: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में जल्द ही किआ साइरोस ईवी धमाकेदार खूबियों के साथ एंट्री ले सकती है। कंपनी इसमें यूथ को आकर्षित करने के लिए फ्यूचरस्टिक डिजाइन शामिल कर सकती है।

Kia Syros EV

Photo Credit: Google

Kia Syros EV: पश्चिम एशिया में गहराते तेल संकट का प्रभाव भारत पर देखने को मिला। ऐसे में हाल ही में पेट्रोल और डीजल का दाम 3 रुपये बढ़ाया गया। ऐसे में लोगों को एक बार फिर इलेक्ट्रिक कारों की याद सताने लगी है। अगर आप भी अगले कुछ महीनों में ईवी गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल, साउथ कोरियाई कार मेकर किआ इंडिया जल्द ही अपनी धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। जी हां, हम किआ साइरोस ईवी की बात कर रहे हैं।

किआ साइरोस ईवी में मिलेगा लुभावना डिजाइन और धाकड़ फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग किआ साइरोस ईवी का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और बॉक्सी रखा जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी के अनुसार, इसका लुक रेगुलर साइरोस से मिलता-जुलता होगा, लेकिन ईवी स्पेसिफिक बदलाव इसे अलग पहचान प्रदान कर सकते हैं। गाड़ी में सामने की तरफ क्लोज्ड ऑफ ग्रिल, और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन मिल सकता है। साथ ही वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प, डीआरएलएस के साथ ब्लैक क्लैडिंग और रूफ रेल्स आ सकते हैं। कंपनी इसमें नए एयरो अलॉय व्हील्स को शामिल कर सकती है, जिससे गाड़ी का ऑवरऑल लुक काफी प्रीमियम हो सकता है।

वहीं, इसकी खूबियों की बात करें, तो इसमें ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स समेत हाईटेक स्पेक्स से लैस एडीएएस सेफ्टी फीचर्स दिए जाने की आशंका है।

किआ साइरोस ईवी में गर्दा उड़ाएगी दमदार रेंज

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, आगामी किआ साइरोस ईवी एसयूवी में 42kWh और 49kWh के तौर पर डबल बैटरी सेटअप देखने को मिल सकता है। इसकी छोटी बैटरी फुल चार्ज पर 350 किलोमीटर और बड़ी बैटरी सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। डीसी चार्जर से इसकी बैटरी मात्र एक घंटे में 10 से 80 फीसदी चार्ज हो सकती है।

क्या है लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल?

उधर, किआ साइरोस ईवी एसयूवी के दाम को लेकर दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे किफाएती इलेक्ट्रिक गाड़ी के तौर पर उतार सकती है। ऐसे में इसका दाम 14 से 20 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि कार निर्माता इसे अगस्त में भारतीय बाजार में आलीशान कार्यक्रम के दौरान लॉन्च कर सकती है। जबकि इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन अक्तूबर के आसपास से शुरू करने की योजना है। हालांकि, अभी तक इस ईवी को लेकर कार कंपनी ने कोई भी आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

Exit mobile version