---Advertisement---

क्या Royal Enfield और BMW बाइकों की नाक में दम करेगी KTM 390 Adventure X? कम कीमत में मिल रहे महंगे फीचर्स

अगर आपको पहाड़ों में या कहीं ट्रिप पर जाना बेहद पसंद है और आप एक अच्छी और सस्ती एडवेंचरर टूरर बाइक की तलाश में हैं तो KTM 390 Adventure X आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 15, 2023 11:47 पूर्वाह्न

KTM 390 Adventure X
Follow Us
---Advertisement---

KTM 390 Adventure X: KTM की बाइक्स को स्पोर्टी लुक और एडवेंचरर टूरर बाइकों के कारण बेहद पसंद किया जाता है। यह बाइक युवाओं की पहली पसंद होती हैं। अब KTM ने अपने पोर्टफोलियो में अपनी एक और नई बाइक KTM 390 Adventure X को ऑटोमोबाइल सेक्टर में उतार दिया है। यह बाइक कंपनी के बाइक सेगमेंट में मौजूद KTM 390 एडवेंचर नया वेरिएंट है। इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield Himalayan और BMW G 310 GS जैसी बाइकों से होगा। इस बाइक की कीमत कंपनी की पुरानी बाइकों के मुकाबले कम है क्योंकि कहा जा रहा है कि कंपनी ने अपनी इस बाइक को सेल बढ़ाने के लिए लॉन्च किया है।

ये भी पढ़ें: नए दमदार इंजन के साथ दूसरी कारों को पछाड़ने आ रही Maruti Suzuki Swift, टेस्टिंग शुरू

KTM 390 Adventure X के स्पेसिफिकेशन्स

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि इस बाइक में 373.27 सीसी का लिक्विड कूलिंग इंजन दिया गया है। यह इंजन 43.5 PS की पॉवर और 37 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 14.5 लीटर ईंधन को स्टोर की क्षमता है।

BrandKTM
ModelKTM 390 Adventure X
Engine Displacement373.27 cc
Max Power43.5 PS
Max Torque37 Nm
Fuel Storage14.5 Liters
Fuel TypePetrol

क्या हैं फीचर्स 

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें LED लाइट्स, बॉडीवर्क, सस्पेंशन आदि पुराने मॉडल KTM 390 Adventure जैसे होंगे। इसे नीले और काले रंग की शेड में खरीदा जा सकता है। इस नई KTM बाइक में LCD Display, कलर्ड TFT डिस्प्ले, डुअल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

क्या है कीमत

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि इस नई बाइक KTM 390 Adventure X की कीमत पुराने KTM 390 Adventure मॉडल से लगभग 57 हजार रुपए कम है। इसके मौजूदा मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 3.37 लाख रुपए है तो वहीं इसके नए मॉडल की कीमत लगभग 2.8 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने कीमत घटाने के लिए कुछ फीचर्स घटाए हैं। कंपनी ने अपनी बाइकों की सेल को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Bolero Neo और Mahindra Bolero में से किसके इंजन और माइलेज में है ज्यादा दम, यहां देखें छोटे लेकर बड़े अंतर

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026