---Advertisement---

KTM 890 ADVENTURE R RALLY बाइक को किया गया रिवील,गजब के फीचर्स देख आपके मन में फूटेंगे लड्डू, जानें खुबियां

KTM 890 ADVENTURE R RALLY बाइक को हाल ही में कंपनी की साइट पर रिवील किया गया है। जहां इसके सारे फीचर्स की डिटेल भी सामने आई है। साथ ही कहा गया है कि कंपनी इसकी सिर्फ 700 युनिट्स ही बनाएगी। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 9, 2023 4:37 अपराह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 6:28 अपराह्न

KTM 890 ADVENTURE R RALLY
Follow Us
---Advertisement---

KTM 890 ADVENTURE R RALLY: आस्ट्रेलियाई वाहन निर्माता कंपनी KTM ने मचअवेटेड बाइक KTM 890 ADVENTURE R RALLY को अपनी वेबसाइट पर रिवील कर दिया है। साथ इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। साइट पर इस बाइक के सारे फीचर्स की डिटेल आ चुकी है। हम यहां आपको इसी बाइक के फीचर्स और इसे बुक करने का तरीका बताने वाले हैं।

KTM 890 ADVENTURE R RALLY के लिए बुकिंग प्रक्रिया

इस बाइक को कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर अपने लिए बुक किया जा सकता है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस बाइक की दुनियाभर के ग्राहकों के लिए सिर्फ 700 युनिट्स की निर्मित की जाएंगी। इसके लिए बुकिंग प्रोसेस 20 सितंबर तक चालू रहने वाली है। बता दें, इसकी कीमत वगैरह के बारे में फिलहाल कोई पुख्ता अपडेट नहीं दिया गया है।

KTM 890 ADVENTURE R RALLY में 890 सीसी का है इंजन

इस बाइक के शक्तिशाली होने का अंदाजा आप इसकी इंजन क्षमता से लगा सकते हैं। इसमें 890 सीसी का पेरलल ट्विन इंजन प्रदान किया गया है। जिसकी अधिकतम क्षमता 103 बीएचपी की पावर निकालने की है और साथ ही ये इंजन 6500 आरपीएम पर 100एनएम का पीक टॉर्क प्रदान कर सकता है। यह बाइक कम लाइटवेट के साथ आएगी, साथ ही इसमें Akrapovic स्लिप-ऑन-लाइन एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है।   

KTM 890 ADVENTURE R RALLY के फीचर्स भी हैं खास

इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ट्रेक्शन कंट्रोल, नेविगेशन, ढेरों राइडिंग मोड़ और कनेक्टिविटी के साथ अनेकों सुविधा दी जाती हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें मोटर स्लिप रेगुलेशन, क्रूज़ कंट्रोल और क्विकशिफ्टर के साथ RALLY मोड मिलता है।

फीचर्स KTM 890 ADVENTURE R RALLY
इंजन890 सीसी Liquid cooled
शक्ति103 बीएचपी की पावर
टॉर्क6500 आरपीएम पर 100एनएम का पीक टॉर्क
ट्रांसमिशन6 स्पीड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026