---Advertisement---

31 किलोमीटर प्रति लीटर दमदार माइलेज वाली KTM RC 200 2023 लॉन्च, जानें कैसा है इंजन और क्या है कीमत?

KTM की स्पोर्ट्स बाइक युवाओं को काफी पसंद आती हैं। कंपनी ने एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद अब अपने अपडेटेड मॉडल KTM RC 200 2023 को लॉन्च कर दिया है जिसका सीधा मुकाबला Yamaha YZF-R15 से हो सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 20, 2023 1:37 अपराह्न

KTM RC 200 2023
Follow Us
---Advertisement---

KTM RC 200 2023: स्पोर्ट्स बाइक लवर्स KTM की बाइक्स को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने KTM RC 200 मॉडल को अपडेट कर दिया है। जैसा कि सब जानते हैं कि भारत में 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स लागू हो चुके हैं। ऐसे में कंपनियां अपने वाहनों को एमिशन नॉर्म्स नियमों के तहत अपडेट कर उन्हें लॉन्च करने लगी हैं। इसी कड़ी में KTM ने भी अपनी RC 200 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को OBD2 सिस्टम के साथ अपडेट किया गया है। आइए जानते हैं इस KTM RC 200 के अपडेटेड मॉडल के इंजन से लेकर कीमत तक के बारे में।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

KTM RC 200 2023 का कैसा होगा इंजन?

बता दें कि कंपनी अपनी इस बाइक में पहले की तरह ही 199.5 सीसी का लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर इंजन दे रही है। इसमें दिया गया इंजन 25 PS की पॉवर देता है और 19.2 NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस इंजन को BS6 एमिशन नॉर्म्स के साथ लॉन्च किया गया है।  इसमें 9.5 लीटर फ्यूल स्टोर करने की क्षमता है। इसके फ्रंट में WP-USD Oxygen 43 सस्पेंशन दिया गया है और इसके रियर में WP Monoshock सस्पेंशन दिया गया है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Tubeless Tyre और Alloy Wheels भी दिए गए हैं। यह बाइक 31 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

BrandKTM
ModelKTM RC 200 2023
Engine Displacement199.5 cc
Max Power25 PS
Max Torque19.2 Nm
Gearbox6 Speed
Fuel Capacity9.5 Liters
BrakesDisc
Mileage31 kmpl
WheelsAlloy

कैसा है KTM RC 200 2023 का लुक?

बता दें कि कंपनी ने इस बाइक के लुक में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसका लुक पुरानी KTM RC 200 बाइक की तरह ही है। इसमें एयरोडायनमिक लुक देने के लिए छोटी विंडस्क्रीन दी गई है। इस बाइक में मैटेलिक सिल्वर और डार्क गालवानो कलर दिया गया है।

कितनी है कीमत और किसको दे रही टक्कर

बता दें कि इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 2.17 लाख रुपए हैं। इस बाइक का मुकाबला Yamaha YZF-R15 से हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 700km की रेंज से गर्दा उड़ाने आ रही Volkswagen ID.7 Electric Car, फीचर्स को देख दुश्मनों को लगी मिर्च

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026