---Advertisement---

Mahindra Scorpio N Facelift: ‘द बिग डैडी ऑफ एसयूवी’ नए कलेवर और आधुनिक फीचर्स के साथ मार सकती है एंट्री, क्या बेहतर होगी फ्यूल एफिशियंसी?

Mahindra Scorpio N Facelift: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी में बाहरी लुक के साथ इंटीरियर में भी काफी कुछ नया आने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2026 3:51 अपराह्न

Mahindra Scorpio N Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Scorpio N Facelift: अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा को करीब से फॉलो करते हैं, तो आप जानते होगे कि ‘द बिग डैडी ऑफ एसयूवी‘ किसे कहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी की। भारतीय बाजार में जल्द ही महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी एंट्री मार सकती है। इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इंटरनेट पर आगामी स्कॉर्पियो एन एसयूवी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift में आएगा मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी में आधुनिक डिजाइन के तहत नई ग्रिल और नया बंपर देखने को मिल सकता है। साथ ही 19 इंच के अलॉय व्हील्स और आकर्षक कलर ऑप्शन्स शामिल करने की योजना है। इसके अलावा, कुछ खास एलिमेंट्स को जोड़ने की संभावना है।

कुछ अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि गाड़ी के इंटीरियर में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक सेकेंड डिस्प्ले भी आने का अनुमान है। साथ ही रियर एसी वेंट्स, एयर प्यूरीफायर, पावर विंडो, वेंटिलिटेड फ्रंट सीट्स, पैनॉरमिक सनरुफ, वायरलेस तकनीक के साथ दमदार खूबियां मिलने की संभावना है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में मिलेगी बेहतर फ्यूल क्षमता

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी में मौजूदा इंजन सेटअप को ही रखने की संभावना है। कंपनी इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन को जारी रख सकती है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों को पेश किया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें बढ़िया माइलेज आ सकती है। साथ ही सेफ्टी के लिए भी कुछ धांसू खूबियां शामिल की जा सकती है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस और एडीएएस पैक के तहत भी कई एडवांस स्पेक्स सम्मिलित करने की चर्चा है।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

उधर, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का संभावित प्राइस 13 से 23 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है। इस गाड़ी को अप्रैल तक मार्केट में उतारने की योजना है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी ने इस एसयूवी से संबंधित कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026