Mahindra Thar Roxx करेगी भारत की रक्षा, नई थार की एयरड्रॉप और ऑफ-रोडिंग खूबियां देख हो जाएंगे गौरवान्वित

Mahindra Thar Roxx : महिन्द्रा थार रॉक्स के नए मिलिट्री वेरियंट Mahindra ATV को पेश कर दिया गया है। ये पहले से ज्यादा मजबूत और पावरफुल हो गई है। कंपनी ने इसे आर्मी की जरुरतों को देखते हुए डिजाइन किया है।

Mahindra ATV

Picture Credit: Google

Mahindra Thar Roxx :  हाईवे से लेकर टूटे रास्तों पर पहले ही भौकाल मचा रही महिन्द्रा थार रॉक्स अब आर्मी में शामिल हो गई है। कंपनी ने इसके लुक में कुछ बदलाव करके इसे एयरड्रॉप और ऑफ-रोडिंग के लिए पहले से बेहतर बना दिया है। नई थार रॉक्स के मिलिट्री वेरियंट की जानकारी कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा ने खुद तस्वीरों  को शेयर करके दी है। थार रॉक्स का बदला इंटीरियर इसे पहाड़ जैसा मजबूत बना रहा है। नई थार से भारतीय सेना के जवान पहाड़ों से लेकर बर्फ से ढके टूटे-फूटे रास्तों पर दुश्मनों से छक्के छुड़ाएंगे।

Mahindra Thar Roxx  भारतीय आर्मी ऑपरेशन में करेगी मदद

महिन्द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिनद्रा ने Mahindra ATV  कार की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पेश है महिंद्रा ऑल-टेरेन व्हीकल कोई अतिरिक्त चीज़ नहीं, कोई सजावट नहीं। बस केंद्रित क्षमता। हर बार, हर माउंट, हर इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस एक खास काम करता है।

 देखें पोस्ट

एयरड्रॉप की तैयारी से लेकर मिशन-ग्रेड सुरक्षा, गन माउंट, संपूर्ण अंडरबॉडी सुरक्षा, टैंडम टायर कैरियर कॉन्फ़िगरेशन, जेरीकैन होल्डर, विंडशील्ड प्रोटेक्टर और फ्रंट विंच तक, ये सभी मिलकर विभिन्न भूभागों पर बेहतर उत्तरजीविता, बहुमुखी प्रतिभा और परिचालन क्षमता सुनिश्चित करते हैं। हमारे सुरक्षा बलों के लिए विशेष रूप से निर्मित, और उनकी सेवा करने पर हमें गर्व है।लेकिन मेरे लिए, यह सिर्फ एक विशेष मशीन से कहीं अधिक है। यह हमारे डीएनए की झलक है… मूल तत्वों से परिपूर्ण।यह हर महिंद्रा वाहन के मूल में निहित गुणों की एक झलक है: लचीलापन, अनुकूलनशीलता और कहीं भी जाने की इच्छाशक्ति…’

Mahindra ATV में कंपनी ने क्या किए बड़े बदलाव?

महिन्द्रा थार रॉक्स  SUV के नए मिलिट्री वेरियंट Mahindra ATV  में कंपनी ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं।इसके इंजन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड MT/AT गियरबॉक्स मिल सकते है। इसके साथ ही इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है।  ये172 हॉर्सपावर और 400 Nm टॉर्क जनरेट को जनरेट करेगा। छत की जगह मेटल रोल का यूज किया गया है। कार और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अंडरबॉडी प्रोटेक्शन मिल रही है। रियर विंच गाड़ी को खींचने में मदद करेंगे। जेरी-कैन होल्डर और टायर कैरियर भारी सामान को ढोन से लेकर टायर ले जाने में मदद करेंगे। विंडशील्ड प्रोटेक्टर गाड़ी को बुलेटफ्रूफ बना रही है। प्लेन में ले जाने के लिए गाड़ी में एयरड्रॉप दिए गए हैं। खराब रास्तों पर चलने के लिए स्टील व्हील लगाए गए हैं। ये किसी भी फिसने वाले रास्ते में मजबूत पकड़ के साथ दौडे़गी। ऑक्सिलरी लाइट्स इसके फ्रंट को यूनिक बना रही है। इस गाड़ी को आर्मी की जरुरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

महिन्द्रा ATV की कीमत और इंजन

आर्मी के लिए महिन्द्रा थार रॉक्स के प्लेटफॉर्म पर बनी इस गाड़ी को अभी सिर्फ भारतीय सशस्त्र बलों और डिफेंस एक्सपो में पेश किया गया है। इसकी कीमत, इंजन और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version