---Advertisement---

Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon: किफायती कीमत में कौन पड़ेगी किस पर भारी? देखें संभावित तुलना

Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon के संभावित अंतर यहां जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 8, 2024 3:50 अपराह्न | Updated: अप्रैल 8, 2024 4:33 अपराह्न

Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon: महिन्द्रा की Mahindra XUV300 गाड़ी का ग्राहकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन लगता है कि, ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि कंपनी ने पहले Mahindra XUV300 Facelift का नाम बदला और इसे Mahindra XUV 3XO की पहचान दी। इसके बाद इसका पहला टीजर जारी करके ग्राहकों का दिल धड़काया। पहली झलक देखने के बाद ग्राहक इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इसका दूसरा टीजर आ गया है।

Mahindra XUV 3XO का दूसरा टीजर आया

ग्राहकों का उत्साह तब और भी ज्यादा बढ़ गया, जब कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा ने इसका दूसरा टीजर जारी करके इसका इंटीरियर दिखाया। इस कार को 29 अप्रैल को भारत में पेश किया जा सकता है। ये एक Compact SUV बताई जा रही है। इसमें Thrilling Experience, Cutting Edge Technology, Unmissable Design, Unparalleled Safety जैसी खूबियां मिल सकती है। इस कार 9 लाख के आस-पास की कीमत में उतारा जा सकता है।

Mahindra XUV 3XO में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Panoramic sunroof, 360-Degree surround camera, sourced music system , 7 Speakers, Updated AdrenoX connected tech, 7 Airbags, 2 ADAS , wireless charger, Dual-zone climate control जैसी खूबियां भी मिल सकती हैं। Mahindra XUV 3XO का मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue जैसी गाड़ियों से होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत की कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसकी तुलना टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Nexon से की जा रही है। आज हम आपको Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon के संभावित अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO vs Tata Nexon के अंतर

फीचर Mahindra XUV 3XOTata Nexon
माइलेज
15 से 20 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है।
17.01 से लेकर 24.08 kmpl का माइलेज देती है।
इंजन1.5 लीटर का डीजल, 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर का डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।1199 cc और 1497 cc का इंजन मिलता है।
सेफ्टी रेटिंग5 Star (Global NCAP) सेफ्टी रेटिंग मिली है।
फ्यूल वेरियंटपेट्रोल-डीजल फ्यूल वेरियंट में आ सकती है।Petrol, Diesel और CNG, इलेक्ट्रिक, फ्यूल वेरियंट में मिलती है।
गियरबॉक्स6 स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं।
Manual और Automatic गियरबॉक्स मिलता है।
सीट5 Seater सीटर कार हो सकती है।5 Seater सीटर कार है।
कीमत9 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकती है।8.15 से लेकर 15.80 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में मिलती है।
पावर108bhp या 128bhp की पावर मिल सकती है।

260 Nm – 170 Nm की टॉर्क मिल सकती है। वहीं, 113.31 – 118.27 bhp की पावर मिल सकती है।

Mahindra XUV 3XO अभी लॉन्च नहीं हुई है। ऐसे में ये Tata Nexon को कैसे और कितनी टक्कर दे पाती है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ये तुलना संभावित फीचर्स और संभावित कीमत के आधार पर की गई है। ये दोनों गाड़ियां 10 लाख से कम कीमत में आने वाली गाड़ियां हो सकती हैं। ऐसे में किफायती कीमत पर ग्राहक किसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसका इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026