---Advertisement---

Mahindra XUV700 Facelift: ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनॉरमिक सनरुफ के साथ गर्दा उड़ा सकते हैं ये 3 फीचर्स, क्या टर्बो इंजन देगा धांसू माइलेज?

Mahindra XUV700 Facelift: Upcoming SUV महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनॉरमिक सनरुफ के साथ ये 3 फीचर्स गर्दा उड़ा सकते हैं। इसका टर्बो इंजन देगा धांसू माइलेज प्रदान कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 22, 2025 5:58 अपराह्न

Mahindra XUV700 Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV700 Facelift: इस साल अभी जून के बाद 6 महीने बाकी है। ऐसे में कई वाहन कंपनियां अपनी धांसू Upcoming SUV लाने की तैयारी कर रही हैं। इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम भी शामिल है। जी हां, धाकड़ अपकमिंग एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार मेकर इसमें कई सारे नए फीचर शामिल कर सकता है।

Mahindra XUV700 Facelift Launch Date in India

Upcoming SUV महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट का लंबे टाइम से इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट की इंडिया में लॉन्च डेट दिसंबर 2025 होने की उम्मीद है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट का डिजाइन

लीक्स के मुताबिक, Upcoming SUV Mahindra XUV700 Facelift में फ्रंट फ्रेशिया में बदलाव नहीं किया जाएगा। मगर फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल स्लेट्स, सर्कुलर हैडलैंप, नए लुक के साथ DRLs दिए जा सकते हैं। वहीं, रियर सेक्शन को भी नए अवतार में पेश किया जा सकता है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट में मिल सकता है ट्रिपल स्क्रीन सेटअप

जानकारी के मुताबिक, Upcoming SUV Mahindra XUV700 Facelift में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप यानी कार में तीन डिस्प्ले मिल सकती हैं। इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और 10.25 इंच का एडिशनल स्क्रीन आने की उम्मीद है। अपकमिंग एसयूवी में ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, एयर प्यूरीफायर, रियर एसी वेंट्स, एबियंट लाइटिंग, पैनॉरमिक सनरुफ और टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील आने की संभावना है। इसमें 7 एयरबैग्स के साथ लेवल-2 ADAS सुइट भी मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Google, महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट की संभावित फोटो

महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट का संभावित पावरट्रेन

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Upcoming SUV Mahindra XUV700 Facelift के पावरट्रेन में बदलाव होने की संभावना काफी कम है। अपकमिंग एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट में 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है।इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आने की आशंका है।

Mahindra XUV700 Facelift Price

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट की कीमत 15 से 25 लाख रुपये के आसपास रहने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मगर अभी तक कार मेकर महिंद्रा ने इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026