---Advertisement---

Maruti Ertiga 2026: बड़े परिवारों की फेवरेट गाड़ी जबरदस्त हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ मचाएगी तहलका, सेफ्टी की चिंता होगी दूर; जानें लीक्स

Maruti Ertiga 2026: कार बाजार में जल्द ही मारुति अर्टिगा 2026 गाड़ी एंट्री मार सकती है। इसमें धांसू खूबियां और सेफ्टी टेक मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 7:46 अपराह्न

Maruti Ertiga 2026
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Ertiga 2026: मारुति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी आज भी ज्यादा लोगों के परिवारों की पहली पसंद है। इस एमपीवी में यात्रियों को कंफर्ट और बढ़िया फ्यूल एफिशियंसी मिलती है। ऐसे में अब ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वाहन कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही मारुति अर्टिगा 2026 गाड़ी को भारतीय कार बाजार में उतार सकती है। इंटरनेट पर इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।

Maruti Ertiga 2026 गाड़ी का लुक और फीचर्स होंगे आकर्षक

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी मारुति अर्टिगा 2026 गाड़ी का बाहरी लुक काफी बदला हुआ हो सकता है। इसमें आगे की तरफ, नई डिजाइन की ग्रिल, नया बंपर, ज्यादा स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएलएस दिया जा सकता है। वहीं, पीछे की ओर एलईडी टेललैंप, स्पॉइलर और वाइपर मिलने की संभावना है। ऐसे में गाड़ी का ऑवरऑल लुक बिल्कुल फ्रेश होने की उम्मीद है।

आगामी एमपीवी के इंटीरियर में बेहतर स्पेस और कंफर्ट मिलने की संभावना है। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, पावर विंडो, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एप्पल कार प्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।

सुरक्षा और माइलेज होंगे कई अपग्रेड्स

उधर, सेफ्टी के लिए मारुति अर्टिगा 2026 गाड़ी में काफी सुधार हो सकता है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, टीपीएमएस और एडीएएस पैक आने का अनुमान है। वहीं, पावरट्रेन में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन रखा जा सकता है। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। इससे वाहन चालकों को बेहतर माइलेज मिलने की आशंका जताई गई है। दावा किया जा रहा है कि यह हाइब्रिड गाड़ी उन भारतीय परिवारों के लिए बनाई गई है, जो आराम, जगह और कम चलने के खर्च को प्राथमिकता देते हैं।

कब होगी लॉन्च, क्या है लीक प्राइस?

लीक्स की मानें, तो मारुति अर्टिगा 2026 गाड़ी सितंबर तक मार्केट में दस्तक दे सकती है। इसका अनुमानित दाम 9 से 19 लाख रुपये रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कार निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026