Maruti Fronx 2026 Hybrid: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है। इसे भारत में खूब खरीदा जाता है। इसकी वजब बहुत ही कम बजट में प्रीमियम फीचर्स देना है। प्रीमियम हैचबैक और एसयूवी के बीच के सेगमेंट में आने वाली फ्रोंक्स अब बहुत जल्द बदलने वाली है। खबरों की मानें तो कंपनी इसका हाईब्रिड इंजन लेकर आ रही है। इसमें लेवल 2 का ADAS सुरक्षा के साथ बहुत ज्यादा माइलेज मिल सकता है। खबरों की मानें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड को 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन ये मार्केट में काफी चर्चा में बने हुए हैं।
Maruti Fronx 2026 Hybrid के इंजन में क्या होगा खास?
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में बताया जा रहा है। इसमें 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर से लैस स्ट्रॉन्ग हाइब्रि़ड इंजन मिल सकता है। ये लगभग 82 hp पर 5700 rpm की पावर दे सकता है। वहीं, 112 Nm 4500 rpm की टॉर्क दे सकती है। ये इंजन 30 से 35 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है। अभी जो फ्रोंक्स आती है वो 28.51 km के आस-पास तक माइलेज देती है। लेकिन इसका हाईब्रिड अवतार पहले से ज्यादा माइलेज देगा। आपको बता दें, हाईब्रिड इंजन पेट्रोल या डीज़ल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर के सपोर्ट से चलता है। जिसकी वजह से फ्यूल भी कम लगता है और प्रदूषण भी कम होती है। वहीं, ये माइलेज भी अच्छा देता है।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड के अनुमानित सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स हाइब्रिड की और सबसे बड़ी खूबी लेवल 2 ADAS मिलना है।
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम बेहद सुरक्षित माना जाता है। ये महंगी गाड़ियों में ही मिलता है। अगर फ्रोंक्स में ये सुरक्षा सच में जोड़ दी गई तो बड़ा फायदा दे सकती है। इसमें सेफ्टी के लिए एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल ,लेन कीप असिस्ट , लेन डिपार्चर वार्निंग ,ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग औररियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे कई सारे सुरक्षित देने वाला फीचर्स मिल सकते हैं।
नई फ्रोंक्स के लुक में क्या हो सकते हैं बदलाव?
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 2026 हाइब्रिड के लुक में कंपनी थोड़े से कॉस्मेटिक चेंज कर सकती है। इसमें नए ग्रिल और बंपर के साथ हेडलैंप और टेल-लाइट को जोड़ा जा सकता है। वहीं, इसके डिजाइन को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में हाइब्रिड बैजिंग मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल सकता है। वहीं, इसके इंटीरियर में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा जा सकता है।
Maruti Fronx 2026 Hybrid की अनुमानित कीमत
Maruti Fronx 2026 Hybrid की ऑन रोड कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 11 लाख 9 लाख से 15 लाख की ऑनरोड कीमत पर पेश किया जा सकता है। जो कि, अभी आने वाली फ्रोंक्स से 3 से 4 लाख ज्यादा मंहगी हो सकती है।
