---Advertisement---

Maruti Grand Vitara 2026: 7 सीटे ही नहीं बल्कि स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन भी विटारा को बनाता है ग्रैंड! जानें लीक फीचर्स

Maruti Grand Vitara 2026: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को नए अवतार में कंपनी पेश करने जा रही है। इसमें 7 सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही पावरफुल इंजन मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 21, 2026 5:17 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2026 6:24 अपराह्न

Maruti Grand Vitara 2026
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Grand Vitara 2026: मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में ग्रैंड विटारा की गिनती भी होती है। इस 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की हर महीने जमकर सेल होती है।अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार को देखते हुए कंपनी इसमें बड़ा अपडेट करने जा रही है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, मारुति ग्रैंड विटारा 2026 में 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है। कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव कर सकती है।

Maruti Grand Vitara 2026 की अनुमानित लॉन्चिंग और संभावित कीमत

मारुति ग्रैंड विटारा 2026 की लॉन्चिग को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 2026 में फरवरी या फिर मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी संभावित कीमत 14 लाख से शुरु हो सकती है।

नई ग्रैंड विटारा का कैसा होगा इंजन और परफॉर्मेस?

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार में 1.5 लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन इंजन मिल सकता है। जो कि, 27.97 किलो मीटर का माइलेज दे सकती है।स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन बेहद पावरफुल माना जाता है। इसका पेट्रोल इंजन एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होता है। इसकी खासियत ये होती है कि, ये इलेक्ट्रिक मोटर इंजन के बिना भी गाड़ी को चला सकती है। ये इंजन बहुत कम प्रदूषण फैलाता है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 2026 के सेफ्टी फीचर्स और इंटीरियर

खबरों की मानें तो नई विटारा में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिल सकता है। जिसकी वजह से ये पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी। इसमें 6 एयरबैग मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर में भी कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आएगा। ये पूरी तरह से वायरलेस होगा। विटारा में सबसे खास चीज पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। बड़े परिवारों के लिए इसमें वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं। इन सीटों को फोल्ड किया जा सकेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda City Facelift

अप्रैल 28, 2026

Maruti Suzuki Fronx Facelift

अप्रैल 28, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 27, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 26, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 26, 2026

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026