Maruti Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की गिनती प्रीमियम, स्टाइलिश और बेहद आरामदायक मिड साइज़ एसयूवी में होती है। इसका हाइब्रिड इंजन हो या फिर ऑफ रोडिंग की ताकत सबकुछ ड्राइवर को लग्जरी अनुभव करते हैं। इसे शहरों से लेकर पहाड़ों तक पर मक्खन की तरह दौड़ाया जा सकता है। ये एक 5 सीटर कार है। जिसकी भारत में खूब डिमांड है। हर महीने इसकी 9 से 14 हजार यूनिट बिक ही जाती है। इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों से है। इसका बोल्ड और मस्कुलर लुक ग्राहकों को काफी प्रभावित करता है। आज हम आपको इस शानदार एसयूवी की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Maruti Grand Vitara की ऑन रोड कीमत
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की ऑन रोड कीमत 12.32 लाख से 23.5 लाख के आस-पास है। वेरियंट, शहर और राज्य के भिन्न होने पर ये अलग भी हो सकती है।
ऑफ रोडिंग फीचर्स
विटारा को ऑफ रोडिंग के लिए भी बनाया गया है। इसमें ओटो, स्नो , लॉक और स्पोट्स जैसे ड्राइव मोड दिए गए हैं। वहीं, इसमें 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। पहाड़ों के लिए विटारा में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का इंजन , माइलेज और स्पीड
विटारा में कंपनी ने 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिया हुआ है। ये गाड़ी 27.97 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, 175-180 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। मारुति सुजुकी की ये कार सीएनजी फ्यूल वेरियंट में भी उपलब्ध है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। विटारा 100.6 bhp की पावर और 137 Nm की टॉर्क दे सकती है।
विटारा के सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की सुरक्षा रेटिंग तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसमें यात्री की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री व्यू कैमरा, डिस्क ब्रेक जैसे कई सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसमें ADAS लेवल 1 की सेफ्टी दी गई है।
ग्रैंड विटारा के स्मार्ट फीचर्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टवॉच और एलेक्सा और रिमोट ऑपरेशन जैसे तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
