---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno Sigma 2023 वेरिएंट को मिले तगड़े सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम हैचबैक कार इन खूबियों के साथ करेगी राज!

Maruti Suzuki Baleno Sigma 2023: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारुति सुजुकी कंपनी की काफी बड़ी हिस्सेदारी है। मारुति सुजुकी इस समय कई नए मॉडलों पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी अपनी कारों के पोर्टफोलियों को लगातार बढ़ाने के साथ ही अपनी सेल में भी इजाफा कर रही है। इसी बीच एक बड़ी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 1, 2023 9:00 पूर्वाह्न

2023 Maruti Suzuki Baleno Sigma
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno Sigma 2023: देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारुति सुजुकी कंपनी की काफी बड़ी हिस्सेदारी है। मारुति सुजुकी इस समय कई नए मॉडलों पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी अपनी कारों के पोर्टफोलियों को लगातार बढ़ाने के साथ ही अपनी सेल में भी इजाफा कर रही है। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो (2023 Maruti Suzuki Baleno Sigma) को पहले से ज्यादा एडवांस और सेफ बनाया गया है।

Maruti Suzuki Baleno Sigma 2023 हुई ज्यादा सेफ

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो के सिग्मा वेरिएंट को कई सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। कंपनी ने बलेनो सिग्मा वेरिएंट में कई शानदार अतिरिक्त एक्ससरीज एड की है। बलेनो सिग्मा वेरिएंट में दिए गए नए अपडेट को कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

Maruti Suzuki Baleno Sigma 2023 के नए फीचर्स

बताया जा रहा है कि बलेनो सिग्मा वेरिएंट में बीच वाले पैसेंजर के लिए मिडल हैडरेस्ट फीचर को जोड़ा गया है। इसके साथ ही सभी पैसेंजरों के लिए थ्री पाइंट सीट बेल्ट फीचर को एड किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस वेरिएंट में सिल्वर कवर व्हील, क्रॉम डोर हैडल्स, मिरर कैप्स, विंडो वाइजर, लोअर बूट स्पेस, क्रॉम गार्निश जैसी एक्ससरीज दी गई है।

दावा किया जा रहा है कि मारुति सुजुकी बलेनो का सिग्मा वेरिएंट पहले से काफी शानदार हो गया है। ये कार पहले ही प्रीमियम हैचबैक कैटेगरी में आती है। अब इसमें नए सेफ्टी फीचर्स जुड़ने के बाद ये कार और अधिक प्रीमियम हो गई है।

फीचर्सMaruti Suzuki Baleno Sigma 2023
इंजन1197cc
ताकत88bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल
माइलेज22.3km

Maruti Suzuki Baleno Specifications

ये कार 4 वेरिएंट Sigma, Delta, Zeta और Alpha शामिल है। इस कार में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और मारुति सुजुकी कनेक्ट फीचर दिया गया है। इस वेरिएंट की एक्सशोरुम कीमत 6.45 लाख रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026