---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza: 19KM से अधिक माइलेज वाली SUV पर 50000 रुपये का डिस्काउंट, इलेक्ट्रिक सनरुफ फीचर करेगा गदगद

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी की फेमस एसयूवी पर 50 हजार रुपये की बचत का मौका है। यह खास ऑफर 31 दिसंबर 2024 तक वैध रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 24, 2024 1:58 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza: साल 2024 के आखिर में कई कार मेकर अपनी गाड़ियों पर Year End Car Discounts देते हैं। ऐसे में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी मशहूर एसयूवी Maruti Suzuki Brezza पर भारी छूट दे रही है। अगर आप एक शानदार माइलेज वाली एसयूवी तलाश रहे हैं तो इस गाड़ी पर एक नजर डाल सकते हैं। आपको बता दें कि यह कार 19 से ज्यादा की माइलेज देती है। चलिए आगे न्यूज में जानते हैं डिस्काउंट की पूरी डिटेल।

Maruti Suzuki Brezza एसयूवी पर Year End Car Discounts डिटेल्स

कार मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में इस गाड़ी को खरीदने पर तगड़ी बचत हो सकती है। मारुति सुजुकी इस गाड़ी पर 50000 रुपये का कुल फायदा दे रही है। इसमें 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये स्क्रैपपेज बोनस दिया जा रहा है।

कार निर्माता ने बताया है कि ब्रेजा के VXI AT और MT वेरिएंट के साथ ZXi और ZXi+ मॉडल पर कोई कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। वहीं, ब्रेजा सीएनजी वेरिएंट्स पर किसी तरह की कोई छूट नहीं है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2024 तक चलेगा। मगर अलग-अलग शहर और डीलर्स के पास स्टॉक के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

Maruti Suzuki Brezza में खास फीचर्स

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) एसयूवी में एक से बढ़कर एक खूबियां देखने को मिलती हैं। इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक सनरुफ का फीचर मौजूद है। इसके साथ हैडअप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, स्मार्टप्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलैस चार्जिंग डॉक में स्मार्टवॉच और एलेक्सा स्किल को कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। ऐसे में कार चलाना वाला आसानी से कॉल और नोटिफिकेशन से जुड़ सकता है।

वहीं, मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि ब्रेजा के VXi, ZXi और ZXi+AT वेरिएंट्स में 19.80KM की माइलेज आती है। ऐसे में यह कार सुपीरियर परफॉर्मेंस के साथ शानदार फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है।

फीचर्सMaruti Suzuki Brezza
इंजन1.5 लीटर
पावर101bhp
टॉर्क136nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैन्युअल-6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर

SUV की खूबियां और इंजन स्पेक्स

Maruti Suzuki Brezza एसयूवी को ड्यूल टोन एक्सटीरियर के साथ लाया गया था। गाड़ी के अलॉय व्हील्स में बोल्ड रेजर कट लुक दिया गया है। कार में शार्क फिन एंटीना और ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललैंप देखने को मिलते हैं। गाड़ी के भीतर ड्यूल टोन ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर दिया गया है।

साथ में मल्टी फंक्शन स्टायरिंग व्हील और सुजुकी कनेक्ट के साथ वॉयस असिस्ट की सुविधा आती है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स के साथ ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स आते हैं। गाड़ी में 1.5 लीटर K सीरीज इंजन मिलता है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 834000 रुपये दिल्ली है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026