---Advertisement---

Tata और Mahindra का सिरदर्द बढ़ाने जल्द आ सकती है Maruti Suzuki Brezza EV, 550KM की रेंज से मचेगी खलबली!

Maruti Suzuki Brezza EV: देश के ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाका करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक मारुति सुजुकी की कोई भी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में नहीं है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 27, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Brezza EV
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza EV: देश के ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाका करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक मारुति सुजुकी की कोई भी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में नहीं है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपनी पहली ईवी (Maruti Suzuki Brezza EV) लॉन्च कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी अपनी फेमस एसयूवी कार मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है।

Maruti Suzuki Brezza EV की लीक जानकारी

बताया जा रहा है कि मारुति अपनी पहली ईवी को लेकर काफी तेजी से काम कर रही है। ऐसे में इसकी लीक हुई तस्वीर के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इसमें दमदार खूबियां दी जाएंगी। लीक जानकारी के मुताबिक, मारुति की ईवी 4.3 मीटर की होगी। इस कार का एक्सटीरियर काफी क्लासी होगा। यही वजह है कि इस का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस कार में कंफर्ट के साथ काफी प्रीमियम स्टाइल दिया जाएगा।

Maruti Suzuki Brezza EV Expected Features

इसके संभावित इंटीरियर की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें एक यूनिक केबिन थीम के साथ आरामदायक सीट्स दी जाएंगी। इस ईवी कार में 60kwh की बैटरी पैक मिलने का दावा किया जा रहा है। इस बैटरी पैक के साथ ये कार 550KM का सफर तय कर लेगी। इस कार को तीन ड्यूल टोन कलर के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और वॉयरलैस एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है।

Maruti Suzuki Brezza EV Expected Price

इस कार की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 15 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, ये कार साल 2025 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इस कार का मुकाबला टाटा मोटर्स, सिट्रॉएन और महिंद्रा की कारों से हो सकता है। हालांकि, ये अभी तक सिर्फ संभावित फीचर्स ही है। कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026