---Advertisement---

सभी की चहेती बनेगी Maruti Suzuki Brezza Facelift SUV, इन 3 अपडेट्स पर पलभर में हार जाएंगे दिल; लीक्स जानकर उड़ सकती है नींद

Maruti Suzuki Brezza Facelift: भारतीय कार बाजार में जल्द ही मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी की धमाकेदार एंट्री संभव है। कार निर्माता इसके लिए बड़ी योजना बना रही है। इसमें कई धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2026 6:44 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza Facelift: यह तो आप जानते ही होंगे कि भारत में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी कंपनी की गाड़ियों की बिक्री होती है। इसके कई कारण हैं, जिनमें एक है कंपनी के पास कारों के ढेर सारे ऑप्शन मौजूद है। साथ ही दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर सर्विस भी लोगों को काफी लुभाती है। ऐसे में कार मेकर अपनी लोकप्रिय एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इंटरनेट पर मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की कई खूबियां तहलका मचा रही हैं। इसके 3 अपडेट्स आपको दीवाना बना सकते हैं।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेगा नया डिजाइन

कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलैंप, नया बंपर और अलॉय व्हील्स के साथ अधिक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक मिल सकता है।

अपग्रेड इंटीरियर और धांसू खूबियां

साथ ही मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट गाड़ी में इंटीरियर अपडेट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, डबल-टोन इंटीरियर, पावर विंडो, ड्राइवर एडजेस्टेबल सीट्स और थ्री जोन क्लाईमेट कंट्रोल जैसे धाकड़ फीचर्स आ सकते है। वहीं, सेफ्टी के लिए काफी कुछ नया जोड़ने की योजना है। इसमें एडीएएस सुइट के तहत ऑटो ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम समेत ढेर सारे स्पेक्स शामिल किए जा सकते हैं।

बेहतर इंजन विकल्प

रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें पेट्रोल ऑप्शन के साथ सीएनजी का बड़ा विकल्प दिया जा सकता है। कंपनी इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और नया अंडरबॉडी सीएनजी टैंक जोड़ सकती है। साथ ही पहली बार 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा देखने को मिल सकती है।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल

उधर, मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत की बात करें, तो इसका शुरुआती दाम 9 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। कार निर्माता इसे साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कार मेकर ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026