---Advertisement---

मारुति सुजुकी की इस SUV को 200000 रुपये देकर बनाएं अपना, जानें इलेक्ट्रिक सनरुफ वाली कार का फाइनेंस प्लान

Maruti Suzuki Brezza: देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी की ब्रेजा को 2 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कार में कमाल के फीचर्स के साथ माइलेज भी अच्छी-खासी मिलती है। जानें क्या है फाइनेंस प्लान की पूरी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 7, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Brezza
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza: देश के कार बाजार में एसयूवी की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। यही वजह है कि हर बड़ी कंपनी अपनी नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। अगर आपकी एक बड़ी फैमिली है और आप एक नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको कही और जाने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक खास जानकारी लेकर आए है। इसके जरिए आप कम कीमत पर एक मारुति सुजुकी कंपनी की शानदार कार ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) खरीद सकते है। जानिए क्या है पूरी जानकारी।

Maruti Suzuki Brezza का फाइनेंस प्लान

मारुति सुजुकी ब्रेजा एक दमदार एसयूवी कार है। इस कार को 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करके अपने घर लाया जा सकता है। ब्रेजा के बेस वेरिएंट एलएक्सआई (LXI) को फाइनेंस प्लान के तहत खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये (दिल्ली) है। वहीं, इसकी ऑन रोड कीमत 932528 रुपये है। 2 लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद 732528 रुपये रह जाएंगे। इतनी रकम के लिए आपको 9 फीसदी की दर से 5 सालों के लिए लोन लेना होगा। इस तरह से 5 साल तक हर महीने 15206 रुपये EMI के तौर पर भरने होंगे।

Maruti Suzuki Brezza के फीचर्स

आपको बता दें कि ब्रेजा के 15 वेरिएंट आते हैं। इस 5 सीटर एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये कार 17.38KM की माइलेज देती है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी टेललाइट्स, शार्क फिन एंटीना के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरुफ, ईएसपी और 6 एयरबैग्स मिलते हैं।

फीचर्सMaruti Suzuki Brezza
इंजन1.5 लीटर
ताकत103bhp
टॉर्क138nm
माइलेज17.38KM

नोट: इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर सिर्फ उदाहरण के लिए बताया गया है। इस कार पर फाइनेंस प्लान की अधिक जानकारी के लिए बैंक या फिर नजदीकी डीलर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026