---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura:लगभग एक जैसी कीमत में कौन सी सेडान दे रही ज्यादा माइलेज और सेफ्टी, खरीदने से पहले जानें

Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura: इन दोनों में से कोई भी सेडान कार खरीदने से पहले इनके सभी फीचर्स को अच्छी तरह से जान लीजिए। इससे आपको फायदा हो सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 13, 2024 12:43 अपराह्न

Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Dzire vs Hyundai Aura: मारुति सुजुकी ने 11 नवंबर को अपनी चौथी जनरेशन वाली Maruti Suzuki Dzire 2024 को लॉन्च किया है। ये गाड़ी पुरानी सेडान Dzire से बिल्कुल अलग है। इसका लुक और इंटीरियर बदल दिया गया है। इसके साथ ही सेफ्टी में इस कार को 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। 2024 Maruti Suzuki Dzire Price 6.79 से लेकर 10.14 लाख तक एक्स है। ये गाड़ी LXI, VXI, ZXI, और ZXI+ जैसे 4 वेरियंट में आती है। खास बात ये ही कि, इस सेगमेंट में कंपनी ने सेडान में इलेक्ट्रिक सनरुफ भी दिया है। इस गाड़ी का मुकाबला इसी बजट में पहले से ही मार्केट में मौजूद Hyundai Aura सेडान से है। Hyundai Aura Price 6.49 लाख से लेकर 9.05 लाख तक है। ये इस गाड़ी की ऑफ रोड कीमत है। दोनों की एक्स शोरुम कीमत में मात्र 30 हजार का फर्क है। आज हम आपको इन दोनों गाड़ियों के माइलेज से लेकर फीचर्स तक के सभी अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2024 Maruti Suzuki Dzire की कीमत और माइलेज

Upcoming Maruti Suzuki Cars
Maruti New Dzire

नई Maruti Dzire एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान गाड़ी है। ये आराम और सुरक्षा के लिहाज से काफी बेस्ट है। क्योंकि इसे सेफ्टी में NCAP के 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। इसमें नया केबिन डिज़ाइन किया गया है। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही पावर में लॉन्च की गई है। इस गाड़ी को अलग इसके LED headlamps और LED DRLs लाइट्स बनाती हैं। इसमें सुरक्षा के लिहाज से 360-degree camera मिल रहा है। इतना ही नहीं blind spot monitor के साथ full LED tail lamps और 15-inch dual-tone के टायर भी मिल रहे हैं।

ये गाड़ी cruise control और automatic climate control जैसी सुविधाओं से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 airbag और ABS/ EBD मिल रहा है। 1.2-litre, 3-cylinder पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मार्केट में उतारी गई है। ये सेडान इस इंजन पर 111.7 न्यूटन मीटर की टॉर्क और 51.3 kW की पावर दे सकती है। ये 24 किमी / 33 किमी का माइलेज भी दे सकती है। ये गाड़ी 7 रंगों में उपलब्ध है।

फीचर2024 Maruti-Suzuki Dzire
इंजन1.2-litre का पेट्रोल इंजन मिल रहा है।
ट्रांसमिशन5 ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
टॉर्क111.7 न्यूटन मीटर की टॉर्क के साथ
51.3 kW की पावर देती है।
माइलेज24.79 kmpl से लेकर 33.73 km का माइलेज दे सकती है।
टायर15 इंच के टायर मिल रहे हैं।
सीट5 सीटर कार है।
बूट स्पेस382-लीटर का बूट मिलता है।

Hyundai Aura की कीमत और माइलेज

Hyundai Aura

Hyundai Aura Ex-Showroom price 6.49 लाख से लेकर 9.05 लाख तक है। ये एक कॉम्पैक्ट 5 सीटर सेडान है। इसमें आरामदायक सीट के साथ स्मूथ इंजन मिलता है। सेफ्टी में इस गाड़ी को 2 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है। इस गाड़ी में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 82bhp की पावर और 113.8Nm की टॉर्क देता है। ये गाड़ी 0-100kmph की टॉप स्पीड देती है। वहीं, 20-21 km का माइलेज देती है। ये गाड़ी Manual और Automatic (AMT) ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

फीचरHyundai Aura
इंजन1197 cc का इंजन मिल रहा है।
सेफ्टी रेटिंगसेफ्टी में 2 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है।
फ्यूल वेरियंटPetrol और CNG दोनों इंजन में उपलब्ध है।
ट्रांसमिशनManual /Automatic ट्रांसमिशन से लैस है।
सीट5 Seater कार है।
माइलेज21 km का माइलेज दे सकती है।
बूट स्पेस402 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

कौन सी सेडान दे रही ज्यादा खासियत?

Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura दोनों ही गाड़ियों की कीमत में मामूसी सा फर्क है। नई डिजायर सेडान Aura से 30000 रुपए महंगी है। वहीं, सेफ्टी में Dzire को 5 स्टार की ग्लोबली रेटिंग मिली हुई है। इसके साथ ही Aura को ग्लोबली 2 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। माइलेज भी Dzire ज्यादा दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026