---Advertisement---

Maruti Suzuki e Vitara: खत्म हुआ इंतजार, इतनी कीमत पर लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार, इस खास सर्विस के लिए अलग से चुकानी होगी रकम

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा की कीमत की आधिकारिक घोषणा हो गई है। हालांकि, कंपनी ने बैटरी को अलग रखने का फैसला लिया है। ऐसे में ग्राहकों को अलग से पैसे चुकाने होंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 17, 2026 5:49 अपराह्न

Maruti Suzuki e Vitara
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने लोगों को बहुत ज्यादा इंतजार कराया। बीते साल दिसंबर में फॉर व्हीलर कंपनी ने ई विटारा को भारत में लॉन्च किया था। ऐसे में अब कार निर्माता ने मंगलवार को मारुति सुजुकी ई विटारा एसयूवी की कीमत का आधिकारिक खुलासा कर दिया है। कंपनी के ऐलान के बाद लोगों ने इंटरनेट पर गाड़ी की कीमत को खोजना शुरू कर दिया। ऐसे में मारुति सुजुकी की फर्स्ट इलेक्ट्रिक कार गूगल पर ट्रेंड कर रही है।

Maruti Suzuki e Vitara का दाम

कार निर्माता के मुताबिक, मारुति सुजुकी ई विटारा का शुरुआती दाम 10.99 लाख रुपये एक्सशोरूम तय किया गया है। बता दें कि इस कीमत में कार की बैटरी शामिल नहीं है। कंपनी ने बीएएएस यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस रेंटल प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को हर किलोमीटर पर 3.99 रुपये से अधिक देने होंगे, क्योंकि बैटरी किराए पर दी जा रही है। साथ ही कार मेकर ने अभी इसकी फुल प्राइस लिस्ट को जारी नहीं किया है। इसकी बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है। ऐसे में कस्टमर 21000 रुपये का टोकन अमाउंट के साथ इसे बुक कर सकते हैं।

Photo Credit: Maruti Suzuki

 

मारुति सुजुकी ई विटारा एसयूवी का डिजाइन और फीचर्स

वहीं, मारुति सुजुकी ई विटारा के एक्सटीरियर की बात करें, तो इसे मस्कुलर लुक के साथ पेश किया गया था। गाड़ी के आगे की तरफ ऑल एलईडी हेडलैंप और बंपर के लिए मोटी क्लैडिंग है, और ग्रिल में शटर हैं, जो जरूरत पड़ने पर बैटरी को ठंडा करने के लिए खुलते और बंद होते हैं। रियर साइड पर चंकी क्लैडिंग और एलईडी टेललैंप मिलते हैं। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

इसकी खूबियों की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग पैड, ग्लास सनरुफ, एबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटिड सीट्स, 10 तरह से पावर्ड ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी ने सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सिस्टम, टीपीएमएस, लेवल-2 एडीएएस और भारत एनसीएपी में 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है।

सिंगल चार्ज में मिलती है इतनी तगड़ी रेंज

उधर, मारुति सुजुकी ई विटारा कार में 2 बैटरी दी गई है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक शामिल है। छोटी बैटरी सिंगल चार्ज पर 440 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वहीं, बड़ी बैटरी फुल चार्ज पर 543 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। कंपनी ने दावा किया है कि छोटी बैटरी के साथ 7.4kW का स्टैंडर्ड चार्जर आता है, जोकि 6.5 घंटे में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं, बड़ी बैटरी लगभग 9 घंटे में चार्ज हो जाते हैं। इसका डीसी चार्जर से भी 45 मिनट में 10-80 परसेंट चार्ज हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026