---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara: हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ धांसू फ्यूल एफिशियंसी समेत ये 5 वजहें इसे बनाती हैं पॉपुलर! जानें डिटेल

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ धांसू फ्यूल एफिशियंसी मिलती है। इन 5 कारणों के साथ यह कार आपकी फेवरेट गाड़ी बन सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 12:41 अपराह्न

Maruti Suzuki Grand Vitara
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara: मई 2025 की कार सेल में एक बार फिर मारुति सुजुकी ने नंबर एक की पॉजिशन अपने पास रखी। इससे साफ है कि आज भी काफी लोगों की पहली पसंद मारुति सुजुकी है। मगर कार मेकर की कारों की बिक्री के मुकाबले अन्य वाहन कंपनियों ने ज्यादा ग्रोथ हासिल की है। कार मेकर की दमदार मिड साइज एसयूवी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने हाल ही में 3 लाख की बिक्री को पार किया है, वो भी लॉन्च के 32 महीनों के भीतर। आइए जानते हैं कि आखिर यह कार इतनी लोकप्रिय कैसे हुई।

Maruti Suzuki Grand Vitara का धांसू हाइब्रिड इंजन

इस मिड साइज एसयूवी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 1490cc का 3 सिलेंडर इंजन आता है। यह 101bhp की ताकत और 139nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 79bhp की ताकत और 141nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी ने इसमें मैन्युअल के साथ E-CVT गियरबॉक्स दिया है। ‘Carwale’ के मुताबिक, इसमें 20.16 से 27.97KMPL की माइलेज मिल सकती है।

स्पेक्समारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर101bhp
टॉर्क139nm
ट्रांसमिशनमैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज20.16 से 27.97KMPL

Maruti Suzuki Grand Vitara में AWD के साथ ऑटोमैटिक की सुविधा

इसके साथ ही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में AWD यानी ऑल व्हील ड्राइव के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। इसमें कई ड्राइविंग मोड्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल का फीचर भी आता है।

Maruti Suzuki Grand Vitara के कई मॉर्डन फीचर्स

कार मेकर ने मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी में कई सारे हाईटेक टेक फीचर्स को शामिल किया है। कई मॉर्डन खूबियों को सभी वेरिएंट में शामिल किया गया है। इसमें 8 तरीकों से पावर्ड ड्राइव सीट एडजेस्टमेंट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर डोर सनशेड्स, LED केबिन लाइटिंग और सनरुफ का भी ऑप्शन मिलता है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का मस्कुलर डिजाइन

फेमस कार मेकर ने Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी में मस्कुलर स्टांस, LED लाइटिंग सेटअप, 17 इंच के अलॉय व्हील्स और कार का रोड लुक काफी दमदार नजर आता है। कार के इंटीरियर में ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री देखने को मिलती है। बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम के साथ कई अन्य फीचर्स फैमिली को आकर्षित करते हैं।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमत

मिड साइड एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अपनी खूबियों के साथ अपने दाम की वजह से भी काफी पॉपुलर है। Maruti Suzuki Grand Vitara Price 11.42 लाख रुपये एक्सशोरुम दिल्ली है। अपने सेगमेंट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, किआ सेल्टॉस, होंडा एलिवेट और स्कोडा कुशाक के साथ माना जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026