---Advertisement---

Maruti Wagon R Electric में मिल सकती है इतनी धांसू रेंज, एक्सटीरियर डिजाइन जीत लेगा आपका दिल!

Maruti Wagon R Electric: देश की बड़ी कार कंपनी में से एक मारुति सुजुकी वैगन आर का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इस कार में बढ़िया रेंज के साथ एक्सटीरियर डिजाइन भी काफी शानदार मिल सकता है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 4, 2023 12:27 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Wagon R Electric: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। देश की कई स्टार्टअप्स कंपनियां अपने पुराने मॉडलों को अपडेट करके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ला रही हैं। वहीं, कई बड़ी कार कंपनियां इलेक्ट्रिक मार्केट में नई कारों को भी लॉन्च कर रही हैं। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के साथ हुंडई कंपनी का भी नाम शामिल है। इसी बीच कार बाजार की एक शानदार और मशहूर गाड़ी वैगन आर का भी इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है। जी हां, मारुति सुजुकी जल्द ही Maruti Wagon R Electric को बाजार में उतार सकती है। जानें क्या है इसकी पूरी खबर।

Maruti Wagon R Electric की लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मारुति सुजुकी वैगन आर की तरह ही दिखने वाली कार का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है। हाल ही इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। मारुति सुजुकी की अपकमिंग कार को लेकर कई खबरों में इसकी लीक फोटोज के बारे में बताया गया है।

Maruti Wagon R Electric की संभावित खूबियां

Maruti Wagon R Electric एक मिनी कार की तरह होगी। इसकी लंबाई 3400mm, चौड़ाई 1475mm ऊंचाई 1620mm और 165mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि कार के एक्सटीरियर में नियोन हाइलाइट दी जा सकती है। इस कार में सी शेप में हैडलैंप, सी डिजाइन वाली लाइटिंग और फ्रंट बंपर वर्टिकल शेप में दिया जा सकता है। इसके साथ ही कार को अलग दिखाने के लिए कंपनी इसमें विंग मिरर दे सकती है। कार में क्रोम फिनिश के साथ अल़ॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। मारुति की इस कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंटी थेफ्ट सिस्टम, स्पोक व्हील स्टीयरिंग, चाइलंड सेफ्टी लॉक और कई खास फीचर्स मिल सकते हैं।

Maruti Wagon R Electric की संभावित बैटरी पैक

खबरों की मानें तो दावा किया जा रहा है कि मारुति की ये कार सिंगल चार्ज 230km की रेंज देगी। इसमें 50kw की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। इस कार में 340 लीटर का बूट स्पेस दिया जा सकता है। इस कार को 8.50 लाख रुपये में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। ये इलेक्ट्रिक कार साल 2025 में लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026

Leave a Comment