---Advertisement---

Tata Sierra EV: हो गया रेंज और सेफ्टी स्पेक्स का खुलासा, खास तकनीक से सिर्फ 50 मिनट में हो जाएगी फुल चार्ज! क्या मिलेगा FWD विकल्प?

Tata Sierra EV: टाटा सिएरा ईवी का स्टाइल बिल्कुल अनोखा रहने का अनुमान है। इसमें एक नहीं, बल्कि कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसकी संभावित रेंज आपके होश उड़ा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 4:09 अपराह्न

Tata Sierra EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra EV: टाटा मोटर्स ने पिछले साल अपनी आइकॉनिक एसयूवी सिएरा को 2 दशकों बाद नए अंदाज में लॉन्च किया था। इस एसयूवी की धूम अभी भी देखने को मिल रही है। इसकी बुकिंग काफी कम टाइम में पूरी हो गई है। इसकी वजह साफ है कि लोगों को इसके हाईटेक फीचर्स और मजबूत बॉडी दीवाना बना रही है। ऐसे में अब इसके ईवी मॉडल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा सिएरा ईवी का स्टाइल, फीचर्स और रेंज सबकुछ धमाकेदार रखा जा सकता है। साथ ही कंपनी अपनी आगामी एसयूवी को FWD यानी फ्रंट व्हील ड्राइव मोड में उतारने की योजना बना रही है।

Tata Sierra EV को खास बनाएंगे ये धाकड़ फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी का डिजाइन काफी हद तक आईसीई यानी फ्यूल वाली सिएरा वाली गाड़ी से मिलता-जुलता हो सकता है। कार कंपनी ईवी मॉडल को समान प्लेटफॉर्म पर विकसित कर सकती है। यही वजह है कि इसमें काफी बॉडी एलिमेंट्स फ्यूल वाले नजर आ सकते हैं। आगामी ईवी गाड़ी का ऑवरऑल लुक बोल्ड और मॉडर्न रहने का अनुमान है। इसमें नए डिजाइन की एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और एलईडी टेललैंप दिया जा सकता है।

वहीं, इंटीरियर में ड्यूल टोन केबिन थीम, दमदार अपहोल्स्ट्री, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर, फ्रंट एंड रियर वेंटिलेटिड सीट्स, लैदरेट सीट्स, पावर विंडो, एडजेस्टेबल ड्राइवर सीटिंग सिस्टम, पैनॉरमिक सनरुफ, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस कनेक्टिविटी और एबियंट लाइटिंग की सुविधा देखने को मिल सकती है।

टाटा सिएरा ईवी में मिल सकती है इतनी तगड़ी रेंज

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी में सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ऑल डिस्क ब्रेक और एडीएएस पैक के तहत कई हाईटेक खूबिया मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें डबल बैटरी सिस्टम जोड़ सकती है। इसमें 55kWh और 65kWh बैटरी पावर 600 से 700km की रेंज प्रदान कर सकती है। कार निर्माता इसमें डीसी चार्जर को जोड़ सकती है, जोकि नई तकनीक के साथ इंटीग्रेट होगा, ऐसे में गाड़ी लगभग 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

क्या है गाड़ी का लीक प्राइस, कब होगी लॉन्च?

वहीं, टाटा सिएरा ईवी का संभावित प्राइस 25 से 30 लाख रुपये रहने का अनुमान है। टाटा मोटर्स इस गाड़ी को अप्रैल के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कार मेकर ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026