---Advertisement---

Maruti YMC Electric MPV : फ्लेक्सिबल सीट ही नहीं बैटरी -माइलेज में भी एक नंबर होगी मारुति की नई इलेक्ट्रिक कार ! जानें लीक फीचर्स-कींमत

Maruti YMC Electric MPV : मारुति YMC इलेक्ट्रिक कार के लीक फीचर्स मार्केट में छाए हुए हैं। ये बेहद आरामदायक कार के साथ लंबी रेंज देने वाली ईवी बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 5:39 अपराह्न

Maruti YMC Electric MPV
Follow Us
---Advertisement---

Maruti YMC Electric MPV : मारुति सुजुकी बहुत जल्द एक प्रीमियम मल्टी-पर्पज व्हीकल इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो ये 7 से 8 सीटों से लैस हो सकती है। इस गाड़ी का नाम Maruti YMC बताया जा रहा है। इसकी लॉन्चिग साल 2027 तक हो सकती है। इसमें फ्लेक्सिबल सीट्स के साथ बड़ी बैटरी और लंबी रेंज मिल सकती है।

Maruti YMC Electric MPV  की बैटरी और रेंज के साथ सुरक्षा

मारुति सुजुकी YMC इलेक्ट्रिक कार एक बड़ी फैमिली गाड़ी बताई जा रही है। इसमें 49 kWh और 61.1 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। ये बैटरी 450 से लेकर 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।  इस  नई इलेक्ट्रिक कार की सुरक्षा के लिए कंपनी लेवल 2ADAS दे सकती है। इसके साथ गाड़ी में  बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और  बेहद  आरामदायक  वेंटिलेटेड सीट्स के साथ  पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा प्रीमियम बनने वाली है।

मारुति YMC इलेक्ट्रिक कार में क्या मिल सकता है यूनिक?

मारुति YMC इलेक्ट्रिक कार में कुछ यूनिक फीचर्स मिल सकते हैं।इस गाड़ी में बिल्कुल बड़ा फ्लैट फ्लोर मिल सकता है। जिसके कारण यात्रियों को लंबा सफर करने में आसानी होगी। ऑफ रोडिंग के लिए इसमें e-All Wheel Drive की सुविधा मिल सकती हऐ। ये डुअल मोटर सेटअप पर चलेगी। जिसके कारण टूटे रास्तों पर इसे आसानी से चलाया जा सकेगा। इसका व्हीकल टू लोड फीचर अन्य इलेक्ट्रिक सामान को चार्ज कर सकेगा। इसका एडवांस्ड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम हादसों को रोकने में मदद करेगा। इसके साथ ही इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं। प्री-कूल , चार्जिंग स्टेट, ट्रैक और जियो फेसिंग जैसी तमाम सारी खूबियां मिल सकती है।

Maruti YMC Electric MPV की अनुमानित कीमत और संभावित  लॉन्चिग

अभी तक मारुति की अपकमिंग 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसकी एक्स शोरुम कीमत 18 लाख से लेकर 28 लाख तक जा सकती है। इसका मुकबाल Mahindra XEV 9S, Tata Safari.EV और Kia Carens EV जैसी गाड़ियों से होगा। इस  इलेक्ट्रिक कार को साल 2027 तक  लॉन्च  किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026