---Advertisement---

Kia Syros EV क्या Tata Nexon EV के लिए बनेगी सबसे बड़ा खतरा? जानें रेंज से लेकर बैटरी तक क्या कुछ मिल सकता है यूनिक?

Kia Syros EV : किआ बहुत जल्द नई इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लेकर आ रही है। किआ सिरोस ईवी की लॉन्चिग अगस्त 2026 तक हो सकती है। इस गाड़ी का मुकाबला Tata Nexon EV से मार्केट में होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 13, 2026 3:52 अपराह्न

Kia Syros EV
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros EV: अगर आप कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं क्योंकि किआ बड़ा धमाका करने जा रही है।  क्योंकि कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सिरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन अगस्त 2026 तक भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। मार्केट में अभी ये पेट्रोल-डीजल फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। लेकिन कंपनी अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रही है। किआ सिरोस इलेक्ट्रिक कार में लुक से लेकर फीचर्स तक में कई बड़े अपडेट मिल सकते हैं। इस गाड़ी का मुकाबला Tata Nexon EV से हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो टाटा की इस ईवी के लिए मार्केट में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।

Kia Syros EV में क्या मिल सकता है यूनिक ?

किआ सिरोस ईवी के इंटीरियर और एक्टीरियर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कंपनी इसके ग्रिल में बदलाव कर सकती है। इसे बंद किया जा सकता है। वहीं, चार्जिग पोर्ट भी सामने की तरफ मिल सकता है। कंपनी लुक में बड़ा बदलाव करने के लिए नए लो-ड्रैग एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दे सकती है। बंपर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बोनट पर ईवी की बैजिंग मिल सकती है।

वहीं, इसके इंटीरियर में भी बदलाव हो सकता है। इसमें ट्विन स्क्रीन 12.3-इंच इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर के रुप में मिल सकती हैं। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव हो सकता है। जिससे राईडर को बैटरी हेल्थ से लेकर रेंज और कई इलेक्ट्रिक फीचर्स की अपडेट मिलेगी। इसकी सीटों को लाइट-कलर थीम, इको-फ्रेंडली मटेरियल से बनाया जा सकता है। गियर लीवर की जगह फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिल सकता है। इसमें व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल जैसे चार्जिंग फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी मदद से किआ सिरोस अन्य ईवी और इलेक्ट्रोनिक सामान को चार्ज करेगी। इमरजेंसी के लिए ये फीचर वरदान साबित हो सकता है। वहीं, मल्टी-मोड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है। सस्पेंशन में भी बड़ा अपडेट मिल सकता है। वहीं, लेवल 2 का ADAS सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है।

किआ सिरोस ईवी की बैटरी, रेंज और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Kia Syros EV स्पेसिफिकेशन
बैटरी49 kWh से 51.4 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं।
रेंज350 किमी से लेकर 400 किमी तक की रेंज दे सकती है।
चार्जरहाई स्पीड डीसी चार्जर से ये 1 घंटे में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक गाड़ी को चार्ज कर सकती है। वहीं, होम चार्जर से ये समय 7 घंटे तक बढ़ सकता है।
स्पीड150 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है
सनरुफडुअल-पेन पैनोरमिक सनरुफ मिल सकता है।

 

किआ सिरोस ईवी की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

अभी तक किआ सिरोस की कीमत और लॉन्च डेट का एलान नहीं हुआ है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस कार को 15 लाख से लेकर 20 लाख तक की संभावित ऑन रोड कीमत पर अगस्त 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत और फीचर्स से किआ की ये अपकमिंग ईवी टाटा की सबसे ज्यादा पसंद कि जाने वाली नेक्सॉन ईवी के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026

Tata Safari EV

मई 9, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

मई 9, 2026