---Advertisement---

Tata Safari EV: 7 सीटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV कब तक देगी दस्तक? धाकड़ खूबियां और रेंज जानकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें! पढ़ें लीक्स

Tata Safari EV: इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही टाटा सफारी ईवी जोरदार एंट्री ले सकती है। इस गाड़ी में कई अनोखी और हाईफाई खूबियां मिलने की उम्मीद है। इसकी लॉन्च पर अहम अपडेट आया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 9, 2026 5:31 अपराह्न

Tata Safari EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari EV: बस कुछ सालों का इंतजार, फिर भारतीय सड़कों से पेट्रोल और डीजन वाली गाड़ियों की छुट्टी हो जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा मोटर्स इस बात का सबसे अधिक लाभ उठा सकती है। इंडियन ईवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहले से ही अच्छा दबदबा है। ऐसे में वाहन कंपनी अपने रुतबे को बढ़ाते हुए अपनी पॉपुलर एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में उतार सकती है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा है जल्द ही टाटा सफारी ईवी एंट्री ले सकती है।

टाटा सफारी ईवी का स्टाइल और खूबियां हर किसी को बनाएंगी दीवाना

ताजा लीक्स की मानें, तो अपकमिंग टाटा सफारी ईवी में मौजूदा आईसीई सफारी जैसा ही डिजाइन एलिमेंट आने का अनुमान है। हालांकि, फॉर व्हीलर कंपनी टाटा मोटर्स इसमें कुछ बदलाव कर सकती है। गाड़ी में नई ईवी ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, ईवी डेडिकेटिड स्टाइलिंग और ऐरोडायनैमिक लुक मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें सिंगल टोन और ड्यूल टोन पेंट स्कीम को शामिल कर सकती है। ऐसे में ऑवरऑल एसयूवी का लुक काफी आकर्षक और प्रीमियम रखा जा सकता है, जिससे हर उम्र के लोग गाड़ी की तरफ मुड़ सके।

वहीं, कार निर्माता इसके इंटीरियर को काफी यूनिक और आट्रैक्टिव रख सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, ओटीए अपडेट्स, ऑटो पार्क असिस्ट, पैनॉरमिक सनरुफ, कनेक्टिड कार टेक्नोलॉजी, एबियंट लाइटिंग और थ्री जोन क्लाईमेट कंट्रोल जैसे हाईफाई सुविधाओं को जोड़ने की योजना है। कंपनी इसमें आलीशान अपहोल्स्ट्री, 7 सीटर सिस्टम और स्टाइलिश डैशबोर्ड थीम मिलने की उम्मीद है। इसमें सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स और एडीएएस का हाईटेक पैक देखने को मिल सकता है।

टाटा सफारी ईवी में मिल सकती है धाकड़ रेंज

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग टाटा सफारी ईवी में 65kWh और 75kWh के तौर पर 2 बैटरी पैक आने की आशंका है। इसकी छोटी बैटरी सिंगल चार्ज पर 500 से ज्यादा किलोमीटर और बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज के बाद 650 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए धाकड़ डीसी चार्जर को शामिल करने की योजना है। साथ ही वाहन चालकों की सुविधा के लिए मल्टीपल ड्राइविंग मोड आने की संभावना है।

कब होगी लॉन्च और कितनी रहेगी कीमत?

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा सफारी ईवी का एक्सशोरूम दाम 22 से 30 लाख रुपये के करीब हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अक्तूबर 2026 तक भारतीय बाजार में उतारने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक सारी जानकारी अटकलों पर आधारित है। कार निर्माता ने इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026