---Advertisement---

MG Majestor: ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक के साथ बाढ़-कीचड़ में भी दौड़ेगी ये SUV, जानें पावरफुल इंजन और सेफ्टी देने वाली गाड़ी का प्राइस

MG Majestor: एमजी मैजेस्टर एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। इसके फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है। ये एक ऑफ रोडिंग कार है। जिसमें तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स पावरफुल इंजन के साथ मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 3:48 अपराह्न

MG Majestor
Follow Us
---Advertisement---

MG Majestor: अगर आप ऑफ रोडिंग गाड़ियों का शौक रखते हैं तो एमजी मैजेस्टर को खरीद सकते हैं। भारत में इस 7 सीटर ऑफरोडिंग एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। ये बाढ़ से लेकर टूटे-फूटे रास्तों में जमकर दौड़ेगी। दलदल में चलाने के लिए इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक मिल रहा है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खूबी 10 अलग-अलग तरह के रास्तों पर चलने वाले ड्राइविंग मोड है। इस ऑफरोडिंग गाड़ी का मुकाबाला Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी ऑफरोडिंग गाड़ियों से है। एमजी मैजेस्टर एसयूवी  अपनी सुरक्षा और पावरफुल फीचर्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

MG Majestor में मिल रहे बेहद हाईटेक ऑफ रोडिंग फीचर्स

एमजी मैजेस्टर बेहद सुरक्षित और बड़ी फुल-साइज प्रीमियम डी-प्लस सेगमेंट की कार है। इसमें बाढ़, , दलदल, टूटे-फूटे रास्तों और चट्टानों पर चढ़ने के लिए ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक दिया गया है। जिसके कारण ये कीचड़, फिसलन, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर मजबूत पकड़ के साथ दौड़ेगी। फ्रंट, रियर और सेंटर तीनें जगह ये सुविधा मिल रही है। ये फुल ऑफरोडिंग एसयूवी है। जो कि, अलग-अलग सड़कों के हिसाब से मोड पर चलती है। इसमें बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिल रहा है। इस गाड़ी की लंबाई 5 मीटर है। ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ाने के लिए लो-स्पीड क्रूज़ कंट्रोल मिल रहा है। इसमें 810 mm वॉटर वेंडिंग डेप्थ डाइमेंशन्स मिल रहा है। जिसके कारण ये 2.6 फीट गहरे पानी में भी दौड़ सकती है। वहीं, सुरक्षा के लिए हिल डिसेंट कंट्रोल और 360-डिग्री 3D कैमरा मिल रहा है।

एमजी मैजेस्टर एसयूवी का इंजन, माइलेज ,सेफ्टी  और अन्य हाईटेक फीचर्स

MG Majestor स्पेसिफिकेशन
इंजन2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिल रहा है। ये 15.5 PS की पावर और 478.5 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहे हैं।
माइलेज13 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।
स्पीड165 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
ब्रेकऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिल रहे हैं।
एयरबैग6 एयरबैग के साथ लेवल 2 ADAS मिल रहा है।
बूट स्पेसपिछली सीटों को मोड़कर 343 लीटर का बूट स्पेस बढ़ा सकते हैं।
स्मार्ट फीचर्सइस गाड़ी में i-SMART 2.0 सहित 75 कनेक्टेड फीचर्स , रिमोट कंट्रोल , जियो फएंसिंग , वॉइस कमांड, ओवर-द-एयर, डुअल 12.3-इंच एडवांस स्क्रीन्स
मेमोरी सीट फंक्शन और पर्सनल डेटा की सुरक्षा के लिए स्मार्ट वैले मोड मिल रहे हैं।
सीट7 सीटर कार है। इसमें दो कैप्टन सीट के साथ मसाज और वेंटिलेशन कूलिंग वाले कई फीचर्स से लैस है।

 

एमजी मैजेस्टर एसयूवी की कीमत

एमजी मैजेस्टर एसयूवी  शार्प और सेवी दो वेरियंट में मौजूद है। इसके 4×2 AT वेरियंट की एक्स शोरुम कीमत 40.99 लाख रुपए है। 4×4 AT को 44.99 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026