---Advertisement---

Hyundai की इस नई SUV को खरीदने के लिए चाहिए किस्मत, फीचर्स देख कहेंगे -वाह क्या कार है?

हुंडई ने ब्राजिल में अपनी नई एसयूवी क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन (Hyundai Creta N Line Night Edition) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसके केवल 900 यूनिट्स ही बनाएगी। इस नई एसयूवी को कई बदलाव के साथ विदेश की मार्केट में पेश किया गया है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 11, 2023 4:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta N Line Night Edition: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी एसयूवी क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन (Hyundai Creta N Line Night Edition) ब्राजिल में लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसके केवल 900 यूनिट्स ही बनाएगी। यह एसयूवी फेसलिफ्ट होने के चलते कई बदलाव के साथ विदेश की मार्केट में उतारी गई है और इसे नैचुरली एस्पिरेटेड 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है। इसे दो ब्लैक व ब्लैक रूफ के साथ सिल्क ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। उम्मीद है कि क्रेटा एन लाइन को कंपनी आने वाले साल 2024 में भारतीय ऑटो मार्केट में लॉन्च करेगी। तो आइये देखते हैं कि क्या कुछ है इस लॉन्च कि गई एसयूवी में खास।

ये भी पढ़ें: टाटा की HARRIER को LAMBORGHINI URUS की तरह बना डाला, देखने वालों की फटी रह गईं आंखे

Creta N Line Tech Specs & Price

हुंडई क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन एसयूवी कार में कंपनी ने 4-सिलेंडर वाल नैचुरली एस्पिरेटेड 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 157bhp और 188Nm का पावर आउटपुट देता है। इसके साथ ही इसका फ्लेक्स फ्यूल एडिशन 167 बीएचपी और 202 एनएम टार्क का जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। इस कार की टक्कर क्रेटा जैसे ही पावरट्रेन के साथ आने वाली किआ सेल्टोस से होती है। क्रेटा एन लाइन को BRL 181490 रुपये यानि भारतीय रुपये में लगभग 29 लाख रुपये कि कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ModelHyundai Creta N Line Night Edition
Engine4-Cylinder Naturally Aspirated 2.0L Petrol Engine
Power167Bhp
Torque202Nm
Transmission6 Speed Automatic
Others Feature360 degree cameras, cruise control, level 2 ADAS, airbags, panoramic sunroof, ventilated driver seat, automatic climate control and Blue Link connected car tech, push-button start

Creta N Line Others Features

क्रेटा एन-लाइन नाइट एडिशन में ब्लैक पेंट स्कीम के साथ ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ में डोर हैंडल दिखने को मिलते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए एक 360 डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, लेवल 2 ADAS और एयरबैग जैसे फीचर्स आते हैं। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक, पुश-बटन स्टार्ट जैसे कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: BAJAJ की PULSAR 220F और HONDA की 100CC वाली बाइक्स सहित ये मोटरसाइकिल आ रहीं धूम मचाने, फीचर्स दिल जीत लेंगे

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026