---Advertisement---

New Bajaj Chetak Electric Scooter: गरीबों की चाहत होगी पूरी! अफोर्डेबल दाम में इस दिन दस्तक देगा नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें लीक्स

New Bajaj Chetak Electric Scooter: बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। टू व्हीलर कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधिकारिक कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 7, 2026 5:43 अपराह्न

New Bajaj Chetak Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

New Bajaj Chetak Electric Scooter: बधाई हो, नए साल की शुरुआत में बजाज ऑटो वाहन कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी साझा की है। नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में इसकी खास खूबियां सामने आई है। इसकी जानकारी बाहर आते ही कई तरह की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर कम आय वाले लोगों की पहुंच में आ सकेगा। मतलब वाहन कंपनी इसे किफाएती दाम में उतार सकती है।

New Bajaj Chetak Electric Scooter कब होगा लॉन्च

वाहन कंपनी के मुताबिक, नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर 14 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नई वाइब के साथ सिटी राइड के लिए अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने का संकेत दिया है।

Photo Credit: Bajaj Chetak

कितना रह सकता है नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस

यह तो आप जानते ही होंगे कि इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में इस वक्त कई सारे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के विकल्प हो गए हैं। ऐसे में बजाज ऑटो अपने अपकमिंग चेतक को अफोर्डेबल रेंज में उतार सकता है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनुमानित प्राइस 1 लाख रुपये के अंदर रखा जा सकता है।

यूथ को लुभाएगा आकर्षक डिजाइन और हाईटेक फीचर्स

उधर, कुछ ताजा लीक्स की मानें, तो नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर एंट्री लेवल श्रेणी में दस्तक दे सकता है। नए चेतक को नियो रेट्रो डिजाइन में लाने की उम्मीद है। इसमें आगे की तरफ, एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और लुभावना फ्रंट देखने को मिल सकता है। रियर सेक्शन में स्लीक डिजाइन, एलईडी टेललैंप आने की संभावना है। साथ ही 12 इंच के अलॉय व्हील्स आ सकते हैं।

क्या मिल सकती है तगड़ी रेंज और क्विक चार्जिंग की सुविधा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, फोन कनेक्टिविटी की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई हाईटेक फीचर्स शामिल करने की योजना है। टू व्हीलर वाहन कंपनी इसमें हब माउंटेड मोटर के साथ 3.5kWh की बैटरी शामिल कर सकती है। यह सिंगल चार्ज पर लगभग 200KM की रेंज प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, इसमें डीसी फास्ट चार्जर आने की भी आशंका है। मगर इसकी सटीक जानकारी के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026