---Advertisement---

NHAI: अपडेट! FASTag वार्षिक पास की नई फीस 1 अप्रैल से होगी लागू, हाईवे पर वाहन चलाते वक्त इन 5 खास बातों का रखें ध्यान; आसान हो जाएगा सफर

NHAI: एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। अब 1 अप्रैल से हाईवे पर फास्टैग के सालाना पास के जरिए सफर करने के लिए ज्यादा फीस चुकानी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 2:19 अपराह्न

NHAI
Follow Us
---Advertisement---

NHAI: अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना सफर करते हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग पास की सालाना फीस में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। एनएचएआई फास्टैग पास की वार्षिक फीस को 1 अप्रैल 2026 से लागू करेगी। ऐसे में अब इस नए नियम को लागू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप गाड़ी के जरिए एक से दूसरे शहर के बीच सफर करते हैं, तो आपको इसकी फुल जानकारी लेनी जरूरी है। ताकि आपका हाईवे का सफर सुगम और आरामदायक हो सके। ऐसे में सभी फास्टैग धारकों को नए अपडेट के बारे में जानना चाहिए।

NHAI ने फास्टैग के वार्षिक पास की फीस में की बढ़ोतरी

सभी वाहन चालकों के लिए एनएचएआई ने नया अपडेट जारी किया है। फास्टैग के वार्षिक पास की कीमत में इजाफा किया गया है। ऐसे में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए कीमत 3000 से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है। यूजर्स एक बार पेमेंट करके फास्टैग पास को एक साल या 200 ट्रिप तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद वाहन चालक नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बिना किसी रुकावट और परेशानी के सफर का मजा ले सकते हैं। ऐसे में ऐप डाउनलोड करें और सालाना पास एक्टिवेट करें।

सफर के दौरान एनएचएआई की इन जरूरी टिप्स का रखें ध्यान

वहीं, नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। इससे सफर सुरक्षित और सरल हो जाता है। आरामदायक यात्रा के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • हाईवे पर हमेशा वाहन को निर्धारित गति से चलाना जरूरी है। तय गति से ज्यादा की रफ्तार पर वाहन चलाने पर हादसा हो सकता है।
  • नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने से पहले वाहन की अच्छी तरह से जांच जरूरी है। गाड़ी के ब्रेक, टायर, इंजन को चेक करें। साथ ही ड्राइवर की शारीरिक और मानसिक हेल्थ का ठीक होना बेहद जरूरी है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाने के दौरान चालक की नजर हमेशा सड़क और ट्रैफिक पर होनी चाहिए। अचानक रोड पर आने वाले जानवर, पैदल लोग, टोल प्लाजा, मोड़ और कट के पास गाड़ी की स्पीड कम रखनी चाहिए।
  • हाईवे पर गाड़ी चलाने के दौरान अगर किसी इमरजेंसी स्थिति बन जाती है, तो उस स्थिति के लिए आपको तैयारी करनी होगी। ऐसे में वाहन में फर्स्ट-एड किट रखें।इमरजेंसी नंबर सेव रखें। गाड़ी खराब होने पर हैजर्ड लाइट ऑन करें।
  • अक्सर हाईवे पर गाड़ियों का फ्यूल खत्म हो जाता है। ऐसे में पहले से फ्यूल भरवा लें। साथ ही रास्ते में पेट्रोल पंप और रेस्ट एरिया की जानकारी रखें।

ऊपर बताई गई सभी जरूरी बातों के साथ ही हमेशा अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, और पीयूसी जैसे अहम दस्तावेजों को रखें। ताकि किसी खराब स्थिति में आप आसानी से बचकर निकल सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 25, 2026

YouTuber Armaan Malik

मार्च 25, 2026

Kia EV2 Electric Car

मार्च 25, 2026

Mohan Yadav

मार्च 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 25, 2026

New Income Tax Rule 2026

मार्च 25, 2026