---Advertisement---

न्यू ट्रांसमिशन और धाकड़ माइलेज के साथ Nissan Magnite EZ-Shift की हुई एंट्री, खासियत गिनते-गिनते थक जाओगे

Nissan Magnite EZ-Shift: कूरो एडिशन लॉन्च को अभी कुछ ही दिन बीते हैं और निसान की तरफ से फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को एक और शानदार तोहफा दे दिया गया है। हाल ही में निसान ने मैग्ननाइट एसयूवी के AMT वर्जन को लॉन्च किया है। जिसका नाम Magnite EZ-Shift है। कंपनी ने इस गाड़ी के ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 10, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nissan Magnite EZ-Shift: कूरो एडिशन लॉन्च को अभी कुछ ही दिन बीते हैं और निसान की तरफ से फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को एक और शानदार तोहफा दे दिया गया है। हाल ही में निसान ने मैग्ननाइट एसयूवी के AMT वर्जन को लॉन्च किया है। जिसका नाम Magnite EZ-Shift है। कंपनी ने इस गाड़ी के लिए आज से ही बुकिंग भी लेना शुरू कर दिया है। गाड़ी में क्या कुछ ऑफर किया गया है। सब कुछ इस आर्टिकल में जान रहे हैं।

बुकिंग हो चुकी है चालू

Magnite EZ-Shift के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसको नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसके लिए बुकिंग राशि 11000 रुपये निर्धारित की गई है। गाड़ी को 6.49 लाख रुपये (बेस XE वेरिएंट) की एक्सशोरूम कीमत पर लाया गया है। हालांकि, ये कीमत 10 नवंबर 2023 तक ही मान्य है। इसलिए कहा जा रहा है गाड़ी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Nissan Magnite EZ-Shift का इंजन और माइलेज

गाड़ी को XE, XL, XV और XV प्रीमियम वेरिएंट्स के साथ लाया गया है। सभी में 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। यह इंजन 71 बीएचपी की अधिकतम शक्ति के साथ 96 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट निकालने का सामर्थ्य रखता है। इसमें 5 स्पीड ओटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई है। कंपनी ने माइलेज के बारे में दावा किया है कि ये 19.70 किमी/प्रति लीटर का माइलेज निकाल कर दे सकता है। गाड़ी में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो वायरलैस चार्जिंग की सुविधा से लैस है। इस में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी दिया गया है। 360 डिग्री कैमरा के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

फीचर्स Nissan Magnite EZ-Shift
इंजन1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड
अधिकतम शक्ति71 बीएचपी
टॉर्क96 एनएम का पीक टॉर्क
माइलेज19.70 किमी/प्रति लीटर
अन्य खूबियांवायरलैस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इस फंक्शन से लैस है कार

निसान की इस गाड़ी में क्रीप फंक्शन की सुविधा दी गई है। जो इसे अन्य कारों से अलग बना देती है। इस फंक्शन के काम की बात करें तो ये ट्रैफिक में काफी सही साबित हो सकता है। इसके जरिये बिना एक्सीलेटर का यूज किए ही स्पीड को कम किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment