---Advertisement---

Nissan Magnite Kuro Edition: स्पेशल फीचर्स और गजब के इंटीरियर के साथ इस गाड़ी की हुई एंट्री, जानें कितनी है कीमत

Nissan Magnite Kuro Edition: त्योहारी सीजन में जमकर गाड़ियां लॉन्च की जा रही हैं। अब हाल ही में निसान की तरफ से भी फेस्टिव सीजन को सुनहरा कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से भारत में निसान मैग्नाइट कूरो एडिशन को उतारा गया है। इसमें तीन वेरिएंट लाए गए हैं जो कि टर्बो-पेट्रोल MT, ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 7, 2023 3:46 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nissan Magnite Kuro Edition: त्योहारी सीजन में जमकर गाड़ियां लॉन्च की जा रही हैं। अब हाल ही में निसान की तरफ से भी फेस्टिव सीजन को सुनहरा कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से भारत में निसान मैग्नाइट कूरो एडिशन को उतारा गया है। इसमें तीन वेरिएंट लाए गए हैं जो कि टर्बो-पेट्रोल MT, टर्बो-पेट्रोल CVT और आखिरी वेरिएंट पेट्रोल MT है। इस गाड़ी के लिए बुकिंग प्रोसेस पहले ही स्टार्ट है। हम यहां बता रहे हैं कि आखिर इस नई नवेली गाड़ी में फीचर्स के तौर पर क्या कुछ ऑफर किया गया है।

Nissan Magnite Kuro Edition की कीमतें

कूरो लिमिटेड एडिशन के एमटी वेरिएंट को 8.27 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। जबकि इस टर्बो पेट्रोल इंजन की स्टार्टिंग प्राइस 10.46 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई है तो वहीं इसका XV MT वेरिएंट 9.65 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत में आता है। ग्लॉसी ब्लैक कलर थीम के साथ पेश की गई इस लेटेस्ट गाड़ी में कुछ बदलाव कॉस्मैटिक तौर पर देखने को मिले हैं।

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर

निसान मैग्नाइट कूरो एडिशन के इंटीरियर को पूरी तरह से ब्लैक किया गया है। जो देखने में काफी लग्जीरियस लगता है। इसमें फीचर्स के तौर पर चार्जिंग के लिए वायरलैस चार्जिंग की सुविधा, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले, 8 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट जैसी खूबियां दी गई हैं। इसमें 360 डिग्री पर काम करने वाला कैमरा और 7 इंच के साइज में आने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। गाड़ी को ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर से भी लैस किया गया है।

इंजन और ट्रांसमिशन

लेटेस्ट गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं। पहला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 72 बीएचपी की ताकत और 96 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। साथ ही दूसरा इंजन 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल के साथ आने वाला इंजन मिलता है। इस इंजन की क्षमता 160 एनएम का टॉर्क और 100 बीएचपी की ताकत जनरेट करने की है। गाड़ी में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है हालांकि टर्बो पेट्रोल में सीवीटी को भी जोड़ा गया है।

फीचर्स Nissan Magnite Kuro Edition
इंजन1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड
ताकत 72 बीएचपी
टॉर्क96 एनएम का पीक टॉर्क
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, पेट्रोल में सीवीटी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment