---Advertisement---

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter: इस दिवाली किस कार को बनाएंगे अपने घर का नया मेहमान, खरीदने से पहले इस बड़े अंतर को जानें

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter: अगर आप इन दिनों किसी नई कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। निसान मैग्नाइट और हुंडई एक्सटर कार में से किसमें मिलते हैं अधिक एडवांस फीचर्स। जानिए पूरी जानकारी।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 9, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter: देश में अगले कुछ दिनों में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। दिवाली को भी बस एक महीने का वक्त रह गया है। ऐसे में कई कार कंपनियां अपनी कारों पर छूट ऑफर करती है, हम इस खबर में किसी डिस्काउंट डील की जानकारी नहीं दे रहे हैं, बल्कि दो शानदार कारों Nissan Magnite vs Hyundai Exeter के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। इससे आपको नई कार खरीदने में थोड़ी आसानी हो सकती है।

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter का डिजाइन

निसान मैग्नाइट में दमदार फ्रंट लुक मिलता है। इस कार में स्लीक हैडलैंप्स, आकर्षक जे शेप DRLS, एलईडी फॉग लैंप, रुफ रेल्स, ब्लैक क्लेडिंग, शार्प लुकिंग के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते है। वहीं, हुंडई एक्सटर का डिजाइन बॉक्सी लुक जैसा है। इसमें ब्लैक्ड आउट बी पिलर्स, माउंटेड रियर डोर्स हैंडल, स्प्लिट हैडलैंप, शार्क फिन एंटीना, एलईडी टेललाइट्स, ब्लैक रुफ रेल्स और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter के फीचर्स

निसान मैग्नाइट में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप बटन मिलता है। ड्यूल एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जैसी खूबियां मिलती है। वहीं, हुंडई एक्सटर में ड्यूल टोन इंटीरियर थीम दी गई है। 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सनरुफ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, स्टेबेलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Nissan Magnite vs Hyundai Exeter की इंजन और कीमत डिटेल

निसान मैग्नाइट में 1 लीटर नेचुरली एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 71bhp की ताकत और 96nm का टॉर्क देती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। वहीं, एक्सटर में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर का बड़ा कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 82bhp की ताकत और 114nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। निसान मैग्नाइट की एक्सशोरूम कीमत 599900 रुपये है। वहीं, एक्सटर की एक्सशोरूम कीमत 599900 रुपये है।

फीचर्सNissan Magnite की डिटेलHyundai Exeter की जानकारी
इंजन1 लीटर1.2 लीटर
पावर71bhp82bhp
टॉर्क96nm114nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल5 स्पीड मैनुअल

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है, किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment