---Advertisement---

टाइम और डेट नोट कर लीजिए, धांसू पावरट्रेन के साथ आ रही है Kia Seltos Facelift! मिल सकता है पैनॉरमिक सनरुफ फीचर

Kia Seltos Facelift: साउथ कोरिया की लोकप्रिय कार कंपनी किआ मोटर्स इन दिनों अपनी नई कार को लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। किआ अपनी फेमस कार सेल्टोस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन (Kia Seltos Facelift) जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ऑटो मार्केट में इस कार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 3, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Kia Seltos Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos Facelift: साउथ कोरिया की लोकप्रिय कार कंपनी किआ मोटर्स इन दिनों अपनी नई कार को लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। किआ अपनी फेमस कार सेल्टोस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन (Kia Seltos Facelift) जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ऑटो मार्केट में इस कार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार को पहले से ज्यादा शानदार खूबियों के साथ उतारा जाएगा। इसके लॉन्च से पहले ही इसके संभावित फीचर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Kia Seltos Facelift करेगी धमाल

आपको बता दें कि किआ ने इस कार के जरिए अपनी सेल में अच्छा इजाफा किया है। ऐसे में इसकी संभावित खूबियां काफी धमाल मचा सकते हैं। किआ इसका फेसलिफ्ट वर्जन वैश्विक स्तर पर पहले ही पेश कर चुकी है। अब इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

Kia Seltos Facelift के संभावित फीचर्स

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में आगे का हिस्सा काफी बदला हुआ हो सकता है। इसमें पहले से बेहतर एलईडी लाइट्स, नए बंपर के साथ रेडिएटर ग्रिल और हैंडलैंप्स भी नए डिजाइन के साथ आ सकते हैं। नई तरह की टेललाइट, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और इसका केबिन भी पहले से बदला हुआ होगा। दावा किया जा रहा है कि इसका इंटीरियर पहले से काफी अधिक स्टाइलिश और एडवांस होगा।

इसमें माउटेंड कंट्रोल स्टीयरिंग व्हील्स, फैब्रिक अपहोल्ट्री, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रिफ्रेश्ड एसी वेंट्स और पहले से अधिक बेहतर क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पैनॉरमिक सनरुफ, कनेक्टिड कार टेक और सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें एडीएएस, ईएससी, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं।

Kia Seltos Facelift का कैसा हो सकता है पावरट्रेन

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेरेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल, सीवीटी और 6 स्पीड आईएमटी और 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये हो सकती है। इस कार का मुकाबला ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर और होंडा एलीवेट जैसी कारों से हो सकता है। किआ मोटर्स इस कार को 4 जुलाई 2023 को लॉन्च कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026