Ola Electric: Holi पर हजारों रुपये बचाने का ऑफर, ओला रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत हुई कम; जानें खास डील

Ola Electric: होली के मौके पर ओला इलेक्ट्रिक कंपनी अपनी रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। इस डील से तगड़ी सेविंग हो सकती है।

Ola Electric

Photo Credit: Google

Ola Electric: फरवरी 2026 के दौरान ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में होली के अवसर पर इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन कंपनी ने ग्राहकों को खास सौगात दी है। कंपनी ने होली महोत्सव अभियान के तहत अपनी रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत को कम किया है। ऐसे में अब इलेक्ट्रिक बाइक का दाम पेट्रोल वाली मोटरसाइकिल के बराबर हो गया है। अगर आप होली पर नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस खास ऑफर का फायदा उठाएं। इस डील से आपको हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

Ola Electric का होली पर खास ऑफर

दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के मुताबिक, होली महोत्सव अभियान के तहत अब इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 79999 रुपये हो गई है। रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक 3 बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 2.5kWh वेरिएंट का दाम 79999 रुपये, 3.5kWh वेरिएंट का प्राइस 92999 रुपये और 4.5kWh वेरिएंट के लिए 99999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, रोडस्टर एक्स प्लस वेरिएंट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 2 बैटरी विकल्प मिलते हैं। अब 4.5kWh वेरिएंट 1.09 लाख रुपये और 9.1kWh वेरिएंट के लिए 1.89 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

ओला इलेक्ट्रिक के पुराने ग्राहकों को भी मिल सकता है फायदा

लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के अनुसार, होली लिमिटेड टाइम फेस्टिव ऑफर के तहत खास तौर पर तय 90 मिनट के दौरान ग्राहकों को फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक के वर्तमान ग्राहकों के लिए ओला इनसाइडर्स कम्युनिटी को इस मुहूर्त पीरियड के दौरान 5000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा, स्कूटर पर एक साथ एक ऑफर भी है, जिसमें लिमिटेड अभियान के दौरान कुछ एस1 प्रो और एस1 प्रो प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इस तरह, सिर्फ मोटरसाइकिल्स के लिए ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पूरी रेंज के लिए प्रमोशन हैं।

फरवरी 2026 की सेल में लगा बड़ा झटका

मालूम हो कि फरवरी में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में कमी आई है। कंपनी शीर्ष-5 कंपनियों की रेस से बाहर हो गई और 6वें नंबर पर पहुंच गई।फरवरी 2026 में ओला इलेक्ट्रिक ने 3968 यूनिट्स की सेल रिकॉर्ड की है। जनवरी 2026 के दौरान 7516 इकाईयों को बेचा था। ऐसे में लोगों का भरोसा ओला पर घट गया है।

Exit mobile version